बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने वाले 5 लोगों को नोटिस जारी, 24 घंटे में मांगा जवाब

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

रायगढ़। एनटीपीसी लारा के निकट बिना अनुमति धरना प्रदर्शन आयोजित करने के मामले में जिला प्रशासन ने 5 लोगों को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी रायगढ़ द्वारा जारी आदेश के उल्लंघन पर की गई है।

इस संबंध में रायगढ़ निवासी अनिल अग्रवाल एवं तहसील पुसौर के लारा निवासी कृष्णा प्रधान, गौरी शंकर मिरधा, महेन्द्र मिरधा तथा मुरली प्रधान को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी।

उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले में सार्वजनिक व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  मयंक चतुर्वेदी द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार रायगढ़ जिले में सर्व विविध, निजी, सार्वजनिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं अन्य संगठनों अथवा संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जाने वाले सभी प्रकार के सार्वजनिक आयोजनों के लिए जिला प्रशासन की पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है।

इसके बावजूद 24 फरवरी 2026 को एनटीपीसी लारा के पास बिना विधिक अनुमति धरना आयोजित किए जाने की जानकारी प्रशासन को मिली। जिसके पश्चात अनुविभागीय दण्डाधिकारी रायगढ़ ने इस संबंध में उक्त लोगों के ऊपर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है।
स.क्र./148/गुलाब डड़सेना

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes