बिलासपुर के पास मंगलवार दोपहर खड़ी मालगाड़ी से टकराई गेवरा लोकल अब तक 11 की मौत….

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

● बिलासपुर के पास मंगलवार दोपहर खड़ी मालगाड़ी से टकराई गेवरा लोकल अब तक 11 लोगों की मौत हो गई  है..

ट्रेनों को रोक दिया गया जहां तहां, जांजगीर से भी मेडिकल टीम पहुंची, रेलवे ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर
बिलासपुर। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई। 11 लोगों की मौत हो गई है। दो से अधिक दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसा मुंबई- हावड़ा रूट में गतौरा के पास हुआ है।
सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एक मासूम को भी रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक कई यात्रियों को सुरक्षित निकाला है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों का ट्रेन अंदर ही इलाज चल रहा है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गेवरा से रायपुर के लिए चलने वाली गेवरा लोकल अपने समय पर कोरबा से निकली बिलासपुर पहुंचती इससे पहले ही वह मालगाड़ी से टकरा गई। गेवरा लोकल उसी ट्रेक पर दौड़ गई जिस ट्रेक पर पहले से मालगाड़ी खड़ी थी। जिसके कारण यात्री ट्रेन के कई डिब्बे मालागड़ी के ऊपर चढ़ गई।हादसा शाम 4 बजे का है। हादसे में 10 लोगों की मौत की संभावना व्यक्त की गई है, यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

रेलवे प्रशासन ने हादसे के तुरंत बाद मेडिकल यूनिट और डिविजनल अफसरों को मौके पर भेजा है। फिलहाल पूरे रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं SP रजनेश सिंह, कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे हैं।
आप इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सूचित किया जाता है कि एक अप्रत्याशित स्थिति के मद्देनज़र यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं —

📞 आपातकालीन संपर्क:
📍 बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
📍 चांपा – 8085956528
📍 रायगढ़ – 9752485600
📍 पेंड्रा रोड – 8294730162
📍कोरबा – 7869953330

★ जांजगीर की मेडिकल टीम पहुंची मौके पर
जिला प्रशासन की मेडिकल टीम मौके के लिए रवाना..
बिलासपुर जिले में हुए रेल हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर एसडीएम अकलतरा सुमित बघेल के नेतृत्व में मेडिकल टीम को तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए बिलासपुर रवाना किया गया है। कलेक्टर महोबे ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन लगातार बिलासपुर जिला प्रशासन के संपर्क में है और हर संभव सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल या प्रभावित यात्रियों को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
जहां तहां रूक गई यात्री ट्रेनें
बिलासपुर में हुए हादसे के बाद बिलासपुर की ओर कोरबा, जांजगीर, चांपा, रायगढ़ की ओर से जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया। चांपा स्टेशन में कोई ट्रेन नहीं थी, बाराद्वार स्टेशन में आजाद हिंद को रोक दिया गया। इसी तरह अन्य ट्रेनें भी दोनों दिशाओं की जहां तहां रोक दी गई।

Latest

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes

किसान समर्थ सिंह को मिली 1.41 लाख की आदान सहायता राशि

किसानों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार ● मुख्यमंत्री ने जिले के किसान समर्थ सिंह से किया संवाद जांजगीर-चांपा। होली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ सरकार की...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!