बिलासपुर, चाम्पा, रायगढ़ रेलवे स्टेशनों पर गूंजने लगे छठ के गीत

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
स्टेशन में यात्रियों की भीड़

बिलासपुर

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भारतीय रेल ने इस वर्ष यात्रियों को एक विशेष अनुभव देने की दिशा में अनूठी पहल की है। देशभर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं, जो यात्रियों के मन को छूने वाला अनुभव बना हुआ है।

इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के बिलासपुर, चाम्पा और रायगढ़ सहित सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से “मंगला हम वरदान हे गंगा मइया”, “केलवा के पात पर उगेलन सुरुजदेव” जैसे प्रसिद्ध छठ गीतों का प्रसारण किया जा रहा है। इन गीतों ने रेलवे स्टेशनों के वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया है।
यात्रियों, विशेषकर महिला यात्रियों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की है। कई महिलाएं छठ गीतों को गुनगुनाते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रही हैं। यह पहल यात्रियों को न केवल बिहार और उत्तर भारत की सोंधी संस्कृति से जोड़ रही है, बल्कि उन्हें अपने घर-परिवार और आस्था से भी भावनात्मक रूप से जोड़ रही है।
हर वर्ष की भांति इस बार भी छठ पर्व के दौरान लाखों यात्री अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। भारतीय रेल ने उनकी सुविधा हेतु 12000 से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया है, साथ ही नियमित ट्रेनों में भी अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
रेल प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा के साथ-साथ एक सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना है। छठ गीतों का उद्घोषणा प्रणाली में प्रसारण भारतीय रेल की एक अनूठी पहल है।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes