बिलासपुर मंडल के 27 स्टेशनों पर यात्री टिकट सुविधा केंद्र हेतु निविदा आमंत्रण..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को उनके निकटतम स्थान पर शीघ्र, सुलभ एवं सुविधाजनक रूप से रेल यात्रा टिकट (आरक्षित एवं अनारक्षित) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “यात्री टिकट सुविधा केंद्र (YTSK)” योजना लागू की गई है। इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और टिकटिंग प्रणाली को अधिक प्रभावशाली एवं गतिशील बनाने हेतु बिलासपुर मंडल के 27 प्रमुख स्टेशनों पर यात्री टिकट सुविधा केंद्र स्थापित किए जाने के लिए निविदा (Tender) आमंत्रित की जा रही है।

इन केंद्रों के माध्यम से रेलवे बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आरक्षित तथा अनारक्षित दोनों प्रकार के टिकटों का निर्गमन किया जाएगा..

इस योजना के अंतर्गत केवल वे अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे जो रेलवे द्वारा अधिकृत रेल एजेंट हैं,

जैसे –
• रेल यात्री सेवा एजेंट (RTSA)
• रेलवे टूरिस्ट एजेंट (RTA)
• रीटेल सर्विस प्रोवाइडर (RSP)
• जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक (JTBS)
या वे व्यक्ति जिन्हें कम से कम दो वर्ष का रेलवे टिकटिंग का अनुभव हो, चाहे वे पूर्व में कार्यरत रहे हों या वर्तमान में कार्यरत हों।

यात्री टिकट सुविधा केंद्र बिलासपुर मंडल के निम्नलिखित 27 स्टेशनों पर स्थापित किए जाएंगे –
बिलासपुर, उसलापुर, रायगढ़, चांपा, अनूपपुर, कोरबा, शहडोल, अम्बिकापुर, अकलतरा, पेंड्रारोड, उमरिया, अमलाई, बैकुंठपुर रोड, बाराद्वार, बिजुरी, बीरसिंगपुर, विश्रामपुर, ब्रजराजनगर, बुढ़ार, चिरिमिरी, जयरामनगर, जांजगीर-नैला, खरसिया, कोतमा, मनेन्द्रगढ़, सक्ती एवं सूरजपुर रोड।

निविदा से संबंधित प्रमुख तिथियाँ..
• निविदा प्रपत्र उपलब्ध होने की तिथि: 17 नवम्बर 2025 से
• निविदा जमा करने की अंतिम तिथि एवं समय: 09 दिसंबर 2025, प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक
• अनुबंध की अवधि: 03 वर्ष

निविदा दस्तावेज, पात्रता मानदंड एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं, अथवा रेलवे की वेबसाइट www.secr.indianrailways.gov.in से दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes