बिलासपुर मंडल में ’सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का शुभारंभ

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
सुरक्षा की शपथ लेते अधिकारी कर्मचारी

मंड़ल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ |

बिलासपुर:

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंड़ल में रेलवे के प्रतिदिन के कार्यकलापों में पारदर्शिता को बरकरार रखने एवं रेल उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन दिनांक 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक किया जा रहा है। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का थीम है — सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी”।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिन आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ | इस अवसर पर अपर मंड़ल रेल प्रबंधक जे एस मीणा द्वारा मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी, पारदर्शिता और कानून के नियमों का पालन करने, भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु निर्बाध रूप से कार्य करने तथा अपने संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक के श्रीनिवास सहित मंडल के अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिन मंडल के बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, चांपा, शहडोल, अम्बिकापुर सहित सभी प्रमुख स्टेशनों में कार्यरत अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा ईमानदारी, पारदर्शिता और कानून के नियमों का पालन करने, भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु निर्बाध रूप से कार्य करने की शपथ ली गई।

इस आयोजन को प्रयोजनमूलक एवं सार्थक बनाने के उद्देश्य से मंड़ल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही जन जागरूकता हेतु मंड़ल के प्रमुख स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों पर सतर्कता जागरूकता संबंधित बैनर एवं पोस्टर भी लगाया गया है। साथ ही सभी स्टेशनों में यात्री उद्घोषणा प्रणाली द्वारा जिंगल के माध्यम से सतर्कता जागरूकता हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

Latest

ये क्या हो रहा है निरीक्षण करने पहुँच गए कलेक्टर तब...

निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस    जांजगीर-चांपा। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज समाज कल्याण विभाग के कार्यालय...
Chhattisgarh
0
minutes

काम की खबर : शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के...

    जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) शिवरीनारायण ने विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत करमंदी...
Chhattisgarh
0
minutes

सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा के मानकों का कड़ाई...

  *कलेक्टर-एसपी ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की ली बैठक* *हादसे एवं दुर्घटना न हो इसके लिए सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान रखें आवश्यक सावधानी...
Chhattisgarh
0
minutes

ट्रेन रद्द किए बिना अकलतरा रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से...

*कार्य के दौरान रेलवे ने इस खंड के कई अन्य स्टेशनों पर पूरे किए संरक्षा के कई महत्वपूर्ण कार्य* बेहतर योजना व प्रबंधन के साथ...
Bhilai
0
minutes