बोर्ड परीक्षा: केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्न, कलेक्टर ने विद्यार्थियों की काउंसलिंग एवं मनोबल बढ़ाने के दिए निर्देश

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • परीक्षा केंद्रों में करें पर्याप्त प्रकाश , पेयजल, स्वच्छ शौचालय तथा परीक्षार्थियों को समयपूर्व सुव्यवस्थित बैठाने की व्यवस्था- कलेक्टर

जांजगीर। कलेक्टर महोबे की अध्यक्षता में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए जिले में केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में कलेक्टर महोबे ने परीक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि गोपनीयता, अनुशासन एवं पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छ शौचालय तथा परीक्षार्थियों को समयपूर्व सुव्यवस्थित बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि केंद्राध्यक्ष केंद्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक विद्यार्थियों से अनावश्यक बातचीत नहीं करेंगे तथा परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन लेकर प्रवेश नहीं करेंगे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर परीक्षा के डर एवं आदर्श प्रश्नपत्र अधिक से अधिक विद्यार्थियों से हल कराए जाएं, ताकि वार्षिक परीक्षा से पूर्व उनकी समुचित तैयारी हो सके।

आधार कार्ड शिविर एवं अपार आईडी पर निर्देश

बैठक में स्कूलों में आधार कार्ड शिविर आयोजित कर प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण की समीक्षा कर शेष पंजीयन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। नाम अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम को जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने माध्यमिक शिक्षा मंडल से प्राप्त प्रशिक्षण बिंदुओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष उपस्थित रहे।

Latest

मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है:...

*पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन...
Chhattisgarh
0
minutes

जापान करेगा E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेनों की आपूर्ति

मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में भारत–जापान सहयोग को मिली नई गति दिल्ली / मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच जारी...
Chhattisgarh
0
minutes

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes