जिला न्यायालय जांजगीर को बम से उडाने की धमकी, अज्ञात आरोपियों ने मेल कर दी धमकी

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • डिस्पोजल टीम के साथ पुलिस ने की जांच, नहीं मिला कुछ, मामला दर्ज

जांजगीरl जांजगीर जिला न्यायालय को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी अज्ञात आरोपियों द्वारा दी गई l मेल से धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया l मेल की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची l हालांकि पुलिस को जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है l

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को डीजे कोर्ट के मेल आईडी में मेल आया जिसमें अज्ञात आरोपी ने कोर्ट को बम से उडाने की धमकी दी थीl सूचना मिलते ही *पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था को सक्रिय किया गया। संभावित खतरे को दृष्टिगत रखते हुए जिले की स्कॉट टीम एवं बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) को मौके पर बुलाया गया।

अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए *CSP जांजगीर योगिता बाली खापर्डे* एवं थाना प्रभारी जांजगीर जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर की सघन तलाशी ली गई। न्यायालय भवन के अंदर, आसपास के परिसर, पार्किंग स्थल तथा आम जनता एवं कर्मचारियों की आवाजाही वाले सभी स्थानों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही न्यायालय में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की भी सावधानीपूर्वक चेकिंग की गई।

बम निरोधक दस्ते द्वारा की गई जांच के दौरान किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री, संदिग्ध वस्तु अथवा खतरे से संबंधित कोई प्रमाण नहीं पाया गया, जिससे स्थिति पूर्णतः सुरक्षित पाई गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है तथा धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच एवं आरोपी की पहचान हेतु विवेचना की कार्यवाही जारी है। पुलिस द्वारा साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes