ब्रेकिंग न्यूज़- बंद हो चुके सहायक वाचन की फिर से होगी पढ़ाई, नए शिक्षा सत्र से सिलेबस में किया जाएगा शामिल…

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • डाइट के प्राचार्य लिखेंगे किताब, एससीईआरटी ने मांगी जानकारी..

जांजगीर। आगामी शै​क्षणिक सत्र 2025-26 से प्राइमरी स्कूलों में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के कोर्स में फिर से सहायक वाचन शामिल होगा। प्रदेश सरकार के आदेश पर इनके लेखन का काम नवंबर से शुरू होगा और इस साल के शैक्षणिक सत्र के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
सहायक वाचन लिखने के लिए सभी जिलों से जरूरी पाठ्य सामग्री मंगाई जा रही है। यह काम राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्र​शिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ करेगी। इसकी तैयारी जोरों से चल रही है। परिषद के संयुक्त संचालक शिक्षा किशोर कुमार ने प्रदेश के डाइट प्राचार्यों से पुस्तक लेखन से संबंधित जिले से संबंधित जरूरी जानकारी मंगाई है।
एससीईआरटी ने मांगी जिले से संबंधित यह जानकारियां
जिलों के स्थानीय निवासी,उनके खानपान, रहन सहन, रीति रिवाज, विवाह परंपरा।

उपयोग में लाए जाने वाले..बर्तन, तीज त्योहार, परंपराएं, स्थानीय लोक संस्कृति जैसे नृत्य गीत वाद्ययंत्र,नाट्य शैली,चिकित्सा पद्धति।
जिले की विशेषताएं, पुरातत्व स्मारक,उनका इतिहास, फसलें, वनस्पतियां उनके औषधीय गुण, वर्तमान तथा विलुप्त खनिज संपदा, शहरों का इतिहास, बहने वाली नदियां, उनकी उत्पत्ति और गमन स्थल, पर्यटन स्थल, संस्कृति, सांस्कृतिक धरोहर, भौगोलिक परिवेश, वन संपदा, पाए जाने वाले विशेष जीव जन्तु,पक्षियों का विचरण, क्षेत्रों की विशिष्ट रचना, कुछ अनोखी बातें।
क्रांतिकारी शहीदों..व महापुरुषों की गौरवशाली जीवन गाथा। छत्तीसगढ़ की ऐसी विशेषताओं और योगदान जो भारतीय ज्ञान परंपराओं की पुष्टि करते हैं। उनके बारे में वर्णन, आदिवासी संस्कृति से शहरीकरण एवं आधुनिकता के कारण जो मूल तत्व धीरे-धीरे विलुप्त होने लगी है, उन पर चर्चा, उन्हें जीवित रखने की आवश्यकता।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!