भक्ति केवल पूजा नहीं, बल्कि सेवा भी, हम दूसरों के सुख-दुःख में सहभागी बनते हैं, तभी ईश्वर की वास्तविक आराधना होती है: अमर..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

जांजगीर। सादगी, सेवा और संस्कार से ओतप्रोत व्यक्तित्व के धनी भाजपा नेता अमर सुल्तानिया इन दिनों क्षेत्र के विविध धार्मिक आयोजनों में अपनी सहभागिता के माध्यम से भक्ति और लोकसेवा का सुंदर संगम प्रस्तुत कर रहे हैं।
हाल के दिनों में वे खैरा, घुठिया, सुकली, चोरभट्ठी (जूनाडीह), कर्रा, कुकदा, कांसा, कुथुर जैसे ग्रामों में आयोजित नवधा रामायण में सम्मिलित हुए। इसके साथ ही उन्होंने पेण्ड्री (नवागढ़), सिवनी, तथा चाम्पा नगर में आयोजित भागवत कथा में श्रद्धापूर्वक भाग लिया और पुरानी बस्ती भगत चौक जांजगीर में चल रहे अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ में भी सहभागिता की।

इन आयोजनों में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अमर सुल्तानिया ने कहा कि राम रामायण जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम केवल इतिहास के नायक नहीं, बल्कि जीवन के आदर्श हैं। उन्होंने सत्य, त्याग और कर्तव्य की मर्यादा में रहकर समाज को ‘सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय’ का मार्ग दिखाया। रामायण हमें यह सिखाती है कि जीवन में मर्यादा, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा ही सच्ची भक्ति का रूप है।”

सुल्तानिया ने कहा कि भक्ति का अर्थ केवल पूजा नहीं, बल्कि सेवा भी है। जब हम दूसरों के सुख-दुःख में सहभागी बनते हैं, तभी ईश्वर की वास्तविक आराधना होती है। उनका यह भाव समाज के हर वर्ग में गहराई से प्रतिध्वनित हो रहा है।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes