भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को भाजपा कार्यकर्ताओ ने दी बधाई

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर। कचहरी चौक जांजगीर मे एकत्र होकर जिला जांजगीर चाम्पा के भाजपा कार्यकर्ताओ ने नगर के कचहरी चौंक मे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के बनने पर बधाई दी फटाखे फोड़े एक दुसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी

नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा और पार्टी के आदर्शों को ऊँचाई प्रदान करेगा – अंबेश जांगड़े

भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने दी बधाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर  नितिन नबीन के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने यशस्वी कार्यकाल की कामना कर बधाई दी है जांगड़े ने कहा कि मजबूत संगठन, स्पष्ट नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ की सहभागिता केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।
उन्होेंने कहा कि एक युवा नेता होने के नाते  नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा और पार्टी के आदर्शों को ऊँचाई प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी और बाद में प्रभारी के रूप में उनके मार्गदर्शन में पिछ‌ले विधानसभा चुनाव से लेकर निकाय-पंचायत चुनावों में पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक ऐतिहासिक दस्तावेज है।

नबीन को ऊर्जा से भरपूर चमत्कारिक प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि एक युवा नेता के तौर पर नबीन भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं और आने वाला समय युवाओं का है।

यह सब एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हो रहा है, इसलिए यह निश्चित रूप से पार्टी और भाजपा के लिए बहुत फायदेमंद होगा उक्त कार्यक्रम मे संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर अमर सुल्तानिया चुन्नीलाल साहु जिला महामंत्री नंदनी रजवाड़े नंद चौधरी जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल आशुतोष गोस्वामी प्रदीप शराफ रवि पांडेय विकास शर्मा पुष्पेंद्र प्रताप सिंह अनिल शर्मा नरेंद्र कौशिक राजेश्वर पाटले संतोषी सिंह आकाश सिंह ओमप्रकाश श्रीवास विश्वनाथ प्रताप यादव संतोष थवाईत साकेत तिवारी धनेशवरी जाग्रति दिनेश दास संजीता माली पुष्पेंद्र निर्मलकर नीलम सोनार प्रियंका सिंह परमेश्वर राठौर रमाकांत रजवाड़े दिनेश राठौर सोनु यादव गोलु दुबे रितेश राठौर प्रदीप राठौर गजेंद्र सिंह गज्जू कर्ष छत्रपाल विजय रिया यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes