मंच ने सेवा को साधना बना दिया, 108 जरूरतमंदों में आज लौटी नई उम्मीद: विधायक..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का हुआ समापन..

जांजगीर। मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा जांजगीर–नैला द्वारा स्व. रामेश्वर लाल सिंघानिया ‘नेताजी’ की स्मृति में सत्संग भवन वीआईपी सीटी के सामने आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का समापन आज भावनाओं और मानवता से भरे वातावरण में हुआ।
अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप मौजूद रहे। कार्यक्रम में इंजीनियर रवि पांडेय, भाजपा नेता एवं मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, अग्रवाल सेवा समिति अध्यक्ष संजय भोपालपुरिया, केसरीदेवी सुल्तानिया, गुलाब अग्रवाल, शंकर सिंघानिया, पवन सिंघानिया मौजूद रहे। इस अवसर पर जांजगीर–चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि “मारवाड़ी युवा मंच ने जिन ज़रूरतमंदों के जीवन में नई रौशनी जगाई है, वह केवल सेवा नहीं—जीवन को फिर से जीने की प्रेरणा है। 108 हितग्राहियों की आंखों में लौटती चमक इस शिविर की वास्तविक सफलता है।”

मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने भावुक शब्दों में कहा कि सेवा ही मंच की परंपरा है। लोगों के जीवन में आशा की नई अलख जगाना ही हमारा उद्देश्य है, जरूरतमंदों का सहारा बनना हमारी परंपरा है। मंच की सेवा केवल कार्यक्रम नहीं—दिलों का रिश्ता है। मंच से जुड़ाव मेरे लिए सम्मान नहीं, बल्कि हृदय का संबंध है।

इंजीनियर रवि पाण्डेय ने मंच की टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा का ऐसा अनुशासित और संवेदनशील रूप देखने को कम मिलता है।

समापन कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन पूनम अग्रवाल ने दिया, जबकि आभार प्रदर्शन दीपक सिंघानिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन विक्रांत अग्रवाल ने किया।

आयोजन में आकाश सिंघानिया, नवदीप अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, संजय सुल्तानिया, अरमान शर्मा, अनुराग शर्मा, मयंक शर्मा, हिमांशु अग्रवाल, अक्षय बंसल, तुषार अग्रवाल, पूनम जागनी, मनीषा अग्रवाल, बबीता गर्ग तथा पिंकी शर्मा, प्रिया सोनी श्याम, शिखा, कल्याणी, मनीषा जगनी, बबीता धानुका, मधु शर्मा, तनु जिंदल, सहित पूरी टीम लगातार जुटी रही।

शिविर में 108 हितग्राहियों को लाभ मिला जिसमें 85 को कृत्रिम हाथ, 10 को कान की मशीन, 8 को बैसाखी, 5 जरूरतमंदों को स्टिक प्रदान की गई।

जिन जरूरतमंदों को मारवाड़ी युवा मंच ने उपकरण उपलब्ध कारण उनकी भावुकता उनके चेहरे से झलक रही थी कोई बातों से व्यक्त कर सके या ना कर सके पर चेहरे के भाव बता रहे थे कि मारवाड़ी युवा मंच ने उन्हें नई ऊर्जा प्रदान कर दी है।

मंच ने शहरवासियों और सहयोगियों का आभार जताते हुए समाज सेवा के इस सिलसिले को जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes