मैदान में जुनून ही असली जीत है – अमर सुल्तानिया….

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जगमहंत में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का              शुभारंभ..

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व ग्रामीण..

जांजगीर। नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम जगमहंत में स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ उल्लास और खेल भावना के साथ हुआ। आयोजन के प्रथम दिन ग्रामवासियों और युवाओं में खेल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में भाजपा नेता अमर सुल्तानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू ने अध्यक्षता की। मंच पर अतिथि के रूप में सरपंच प्रशांत सिंह (बंटी), संजीवन सिंह, उमेंद्रराम कश्यप, रामकुमार सिंह राणा, सुखपाल सिंह, राजकुमार साहू, महेंद्र सिंह, राजू कश्यप,सुनील पांडे, प्रांशु अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। उद्घाटन भाषण में मुख्य अतिथि अमर सुल्तानिया बोले “मैदान में जुनून ही असली जीत है!”

⇒ प्रतियोगिता में क्षेत्र की नामचीन टीमों के साथ कई उभरते हुए युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर ग्रामीण खेल संस्कृति को नई पहचान दे रहे हैं। उद्घाटन मैच के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ ने पूरे मैदान में उत्साह का वातावरण बना दिया।

इस दौरान मुख्य अतिथि अमर सुल्तानिया ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि “खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जीवन के अनुशासन, संघर्ष और सकारात्मक सोच का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ ही समाज में भाईचारे और एकता की भावना प्रबल होती है। सुल्तानिया ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल को जीत-हार से ऊपर उठकर आत्मविकास और सेवा के माध्यम के रूप में अपनाएँ।

उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं, ज़रूरत केवल सही मंच और प्रोत्साहन की है। इस तरह के आयोजन न केवल युवाओं को दिशा देते हैं, बल्कि गाँव में सामाजिक समरसता का वातावरण भी बनाते हैं।

उद्घाटन मैच जगमहंत सीनियर और जगमहंत मिनी स्टार क़े बीच खेला गया जिसमे मिनी स्टार जगमहंत 40 रनों से जीत दर्ज की।

रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता ने गाँव के वातावरण में उत्सव का रंग भर दिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार – 31,000/- रु एवं कप (स्व. प्रभुता देवी जी की स्मृति में कार्तिक सिंह जी द्वारा प्रायोजित), द्वितीय पुरस्कार – 15,000/- रु एवं कप (स्व. संकरलाल सिंह जी की स्मृति में  राजू कश्यप जी द्वारा प्रायोजित), तृतीय पुरस्कार –7,500/- रु एवं कप (स्व.  बाबूलाल सिंह जी की स्मृति में  राजू कश्यप जी द्वारा प्रायोजित) वहीँ मैन ऑफ द सीरीज – 3,500/- रु एवं कप(स्व. ओमप्रकाश सिंह जी की स्मृति में उनके सुपुत्र  अनूप सिंह जी द्वारा प्रायोजित) रखा गया है।

Latest

मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है:...

*पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन...
Chhattisgarh
0
minutes

जापान करेगा E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेनों की आपूर्ति

मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में भारत–जापान सहयोग को मिली नई गति दिल्ली / मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच जारी...
Chhattisgarh
0
minutes

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes