राजस्थान में यात्रियों से भरी एसी बस में लगी आग, 20 जिंदा जल गए 15 लोग झुलसे; शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान
जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी बस, आग से बचने के लिए चलती गाड़ी से कूदे लोग
राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर 3.30 बजे चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई। बस में 57 लोग सवार थे। 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे में 2 बच्चों, 4 महिलाओं समेत 15 लोग झुलस गए। अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं। झुलसे यात्रियों को जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से सभी को जोधपुर रेफर कर दिया। हादसे में मरने वालों की पहचान करने के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

केंद्र सरकार ने मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।
हादसा शॉर्ट सर्किट से ही हाेने की आशंका जताई जा रही है। जैसलमेर से सभी 19 शवों को जोधपुर भेजा गया है।
DNA सैंपल के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए
हादसे में मरने वालों की पहचान के लिए उनके दो परिजनों से डीएनए सैंपल लिया जाएगा। इसके लिए महात्मा गांधी अस्पताल जोधपुर के कॉटेज संख्या 4 और 5 में और जैसलमेर स्थित जवाहर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में विशेष व्यवस्था की गई है।

हेल्पलाइन नंबर
जिला नियंत्रण कक्ष जोधपुर- 0291-2650349, 2650350
महात्मा गांधी अस्पताल- 09414159222
राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) जोधपुर-9414919021
ट्रॉमा सेंटर ,जवाहर अस्पताल, जैसलमेर-9460106451, 9636908033
जैसलमेर हेल्पलाइन नंबर- 9414801400, 8003101400, 02992 252201, 02992 255055

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes