राजस्व से जुड़े प्रकरणों के लिए जनसामान्य को न हो परेशानी – कलेक्टर

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठकए कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए 
  • आरबीसी 6-4 के प्रकरणों को समय सीमा में करे निराकरण, संबंधित व्यक्ति को समय पर मिले सहायता राशि

जांजगीर।  कलेक्टर  ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की निराकरण की स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, भू-अर्जन सहित अन्य विषयों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि एग्रीस्टैक अंतर्गत ऐसे कृषक जिनका यूएफआर लंबित है उनका धान खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व अभियान के रूप में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कृषकों को सूचना देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को राजस्व, कृषि, खाद्य और सहकारिता विभाग के साथ समन्वय बनाकर लगातार समितियों में निराकरण के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारी को निर्देश दिए कि जो भी एग्रीस्टैक में यूएफआर अप्रुअल के लिए आ रहा हो उसे तत्काल अपु्रव्य कर निराकरण करें। कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए सभी प्रकरणों में विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए एक माह के भीतर निराकरण के निर्देश दिए। जिससे संबंधित व्यक्ति को समय पर सहायता राशि मिल सके।
कलेक्टर ने कहा कि नामांतरण, बंटवारा और भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों के निपटारे में विलंब न हो। उन्होंने कहा कि ऋण पुस्तिका संबंधी कार्यों को लेकर किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को ई-कोर्ट के माध्यम से संचालित न्यायालयीन प्रकरणों की स्थिति की सिलसिलेवार समीक्षा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर   ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर  आर के तंबोली, संयुक्त कलेक्टर  संदीप सिंह ठाकुर, सर्व एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes