आंगन में अर्धनग्न हालत में मिली पति-पत्नी की लाश; तालाब में युवक का शव मिला

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

जमीन विवाद पर भतीजे ने की चाचा चाची की हत्या, दोस्तों ने मार डाला अपने ही दोस्त को

आँगन में पड़ी थी पति पत्नी की लाश

दोनों मामलों में संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
जांजगीर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिवाली के अगले दिन 2 अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की लाश संदिग्ध हालात में मिली। तीनों के हत्या की आशंका है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कपाटडेरा में पति-पत्नी की लाश उनके घर के आंगन में मिली। पति का शव नग्न और पत्नी का शव अर्ध नग्न हालत में पड़ा था।
दोनों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या की गई है। इस डबल मर्डर का मुख्य आरोपी भतीजा ओमप्रकाश राठिया और दूसरा आरोपी दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। रुपए लेनदेन के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। एक अन्य मामले में धरमजयगढ़ के तालाब में एक युवक की लाश मिली। मृतक की पहचान डूगरूपारा निवासी कैलाश सारथी (19) के रूप में हुई है। शरीर पर चोट के निशान हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और धरमजयगढ़ केस में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
आंगन में पड़ी मिली पति-पत्नी की लाश
मृतकों की पहचान गुरुवार सिंह राठिया (35 साल) और उसकी पत्नी मनीता राठिया (30 साल) के रूप में हुई है। जो ग्राम भेंड्रा के आश्रित गांव कपाटडेरा के रहने वाले है। बुधवार सुबह दोनों की खून से सने लाश को परिवार वालों ने देखा तो गांव के कोटवार को सूचना दी।
इसके बाद कोटवार ने घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी। ऐसे में थाना प्रभारी गौरव कुमार समेत पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू कर दी। जहां प्रारंभिक जांच में मामला हत्या से जुड़ा मिला।
फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी
सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है। वहीं पुलिस परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बच्चे हैं। फिलहाल, हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
रुपए के लेनदेन में हत्या का शक
रुपए लेनदेन के विवाद में हत्या का शक है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। अभी पूछताछ की जा रही है।
तालाब में मिली युवक की लाश
बुधवार की सुबह चानमारी स्थित डबरी (तालाब) में युवक की लाश देखी गई। मृतक की पहचान डूगरूपारा का रहने वाला कैलाश सारथी 19 वर्ष के रूप में की गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes