रायगढ़ में 13 लाख का धान मिला लावारिस

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

रायगढ़ में 13 लाख का धान मिला लावारि


● *कोतरारोड़ पुलिस की अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, माजदा वाहन में लोड 80 बोरी धान जब्त*

 

रायगढ़ ।12 जनवरी 2026 को कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर अवैध धान परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मौके से धान से भरा एक माजदा वाहन लावारिस हालत में जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 12 लाख 99 हजार रुपये है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कुलबा–सरवानी मार्ग पर कुलबा तालाब के किनारे एक सफेद रंग की सरताज माजदा वाहन क्रमांक CG 11 BQ 7835 संदिग्ध अवस्था में खड़ी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

 

मौके पर उक्त माजदा वाहन लावारिस हालत में खड़ा मिला। वाहन की जांच करने पर उसमें 80 बोरी धान, प्रत्येक बोरी में 40-40 किलोग्राम धान भरा हुआ पाया गया। घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में वाहन चालक एवं वाहन स्वामी के संबंध में पूछताछ व पतासाजी की गई, किंतु कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।

 

प्रकरण में प्रथम दृष्टया धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का घटित होना पाए जाने पर पुलिस द्वारा मौके पर ही उक्त माजदा वाहन (कीमत लगभग ₹12,00,000/-) तथा उसमें लोड 80 बोरी धान (कीमत लगभग ₹99,000/-) को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्ती पत्रक के माध्यम से जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। जप्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत ₹12,99,000/- है।

 

इस संबंध में थाना कोतरारोड़ में इस्तगासा क्रमांक 01/26 धारा 106 बीएनएसएस कायम कर जप्तशुदा संपत्ति के स्वामी एवं वाहन चालक की पतासाजी की जा रही है।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes