रिश्तेदार बता कर नाबालिग छात्रा का अपहरण करने पहुंच गया स्कूल, छात्रा के घर फोन किया तो खुला राज, आरोपी गिरफ्तार..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

● इंस्टाग्राम पर हुआ था परिचय, चक्रधरनगर पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात..

रायगढ़ । सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फँसाने का प्रयास किया। आरोपी युवक ने चालाकी से छात्रा के स्कूल पहुचकर स्वयं को उसका रिश्तेदार बताया और उसे स्कूल से छुट्टी दिलाकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन स्कूल प्रबंधन की सतर्कता और परिजनों की तत्परता से बड़ी वारदात टल गई।
पुलिस के अनुसार चक्रधरनगर निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 नवंबर को उसकी नाबालिग पुत्री के स्कूल से कॉल आया कि एक युवक छात्रा को ले जाने पहुँचा है और स्वयं को रिश्तेदार बता रहा है। सूचना पर छात्रा के पिता तुरंत स्कूल पहुँचे, जहाँ बालिका ने बताया कि आरोपी युवक पिछले चार दिनों से इंस्टाग्राम पर उससे बातचीत कर रहा था, चैटिंग के जरिए उसे भ्रमित कर मिलने के लिए दबाव बना रहा था। उसी क्रम में आरोपी मारुति सुजुकी कार से स्कूल पहुँचकर उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 78(2) एवं 333 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान आशीष भगत पिता मोहन भगत उम्र 25 वर्ष निवासी केलो विहार, थाना चक्रधरनगर के रूप में हुई, जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग बालिका संभावित अपराध का शिकार होने से बच गई।

पुलिस की अपील :
परिजनों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर निगरानी रखें, अनजान व्यक्तियों से बातचीत या मैसेजिंग पर सावधानी बरतने की सलाह दें। बच्चों को यह समझाएं कि इंटरनेट पर कोई भी संबंध वास्तविकता से बहुत अलग हो सकता है और छोटी सी लापरवाही बड़े खतरे में बदल सकती है।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!