विधायक बालेश्वर पर 420 का मामला भाजपा ने की गिरफ्तारी व बर्खास्तगी की मांग

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

पूर्व नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में एसपी के नाम एएसपी को दिया गया ज्ञापन

जांजगीर। केसीसी लोन दिलाने के नाम पर किसान व उसकी पत्नी व मां के नाम से फर्जी केसीसी लोन प्रकरण बनाकर करीब 43 लाख रुपए का कर्ज निकालने के मामले में सेवा सहकारी समिति बम्हनीडीह के तत्कालीन प्रभारी व वर्तमान जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की मुसीबतें बढ़ने लगी है। भाजपा ने आरोपी बालेश्वर के खिलाफ माेर्चा खोल दिया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधि मंडल एएसपी उमेश कश्यप से मिला और विधायक बालेश्वर की गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भी विधायक को बर्खास्त करने की मांग की है।
यह उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की टिकट पर जैजैपुर से निर्वाचित विधायक बालेश्वर साहू पर एक किसान ने अपने व पत्नी तथा उनके मां के नाम पर फर्जी केसीसी लोग प्रकरण बनाने व ब्लैक चेक पर हस्ताक्षर करा कर करीब 43 लाख रुपए का आहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किसान की शिकायत पर वर्तमान विधायक व तत्कालीन समिति प्रबंधक बालेश्वर साहू व गौतम राठौर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Latest

मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है:...

*पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन...
Chhattisgarh
0
minutes

जापान करेगा E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेनों की आपूर्ति

मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में भारत–जापान सहयोग को मिली नई गति दिल्ली / मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच जारी...
Chhattisgarh
0
minutes

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes