शासकीय डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर और कंप्यूटर गिरफ्तार, नौकरी लगाने के नाम पर लिए थे रुपये

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्रोफेसर और कम्प्यूटर ऑपरेटर

पुलिस कांस्टेबल की नौकरी दिलाने के नाम पर लिए थे 11 लाख 30 हज़ार, अन्य आरोपी भी शासकीय कर्मचारी

आठ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

रायगढ़
पुलिस ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल की नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवक से 11लाख 30 हज़ार लेने वाले आठ आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार आरोपियों में शासकीय किरोड़ीमल कॉलेज रायगढ़ के प्रोफेसर उत्तरा सिदार और कॉलेज का कंप्यूटर ऑपरेटर संजू यादव भी शामिल है, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

चक्रधर नगर पुलिस के अनुसार उद्यानिकी विभाग में पदस्थ
अलेन किन्डो उम्र 60 वर्ष, ने अपने भतीजे राहुल किन्डो को कांस्टेबल छत्तीसगढ़ पुलिस पद में नौकरी (भर्ती) दिलाने एवं नौकरी के लिए किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्रोफेसर उत्तरा सिदार द्वारा 50,000/ रुपये की मांग की गई थी तो उसके द्वारा 30,000/- रू. दिया गया। कुछ दिनों बाद किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर संजू यादव को शेष 20,000/-रू. मांग की गई तो उसे दिया गया
इसके बाद उत्तरा सिदार एवं संजू यादव ने कहा कि विकास सिदार रायपुर में नौकरी करता है, उनके कहने पर अलेन किंडो ने विकास सिदार को दिनांक 14 अप्रेल 2024 दो लाख पचास हजार रूपये कलेक्टोरेट मंदिर के पास दिए

पढ़िए, एफआईआर के अनुसार कब कब किसे कितनी राशि दी गई

रकम का विवरण :- यह कि मेरे द्वारा पोस्ट ऑफिस में बीमा करवाया गया था जो कि 2024 में पूर्ण हुआ था बीमा की रकम 1,92,000/- रू. एक लाख बयानब्बे हजार रू. मैं राहुल किन्डो के मामा एवं मौसी से 50,000/-रु. 50,000/-रू. कुल राशि 1,00,000/- रू. प्राप्त की फिर 8.000/- रू. मैं अपने वेतन से मिलाकर कुल रकम 3,00,000/- रू. हुआ। गुप्ता जो रायपुर में शासकीस सेवा पर पदस्थ है उनके द्वारा समय-समय पर रूपयों की मांग की गई थी। मेरे स्टाफ को भेज रहा हूं जैसा बतायेगे उनको पैसा दे देना कहता था तब मैं उनके कहने पर पैसा डालते जाती थी गुप्ता मुझे फोन कर आरक्षक भर्ती सीट सुनिश्च‍ित पत्र भेज दिये है कहकर मेरे घर में फर्जी बंद लिफाफा छोड दिये थे जिसे पाकर मैं खोल कर देखी जिसमें आरक्षक के पद संबंधी का सीट सुनिश्च‍ित होने के संबंध में लिखा था तब मुझे लगा कि मेरे भतीजे का नौकरी सुनिश्च‍ित हो गया है ।

1- यह कि मेरे द्वारा एसबीआई में जीवन बीमा करवाया गया था जो 2027 में पूर्ण होता उसे तोड़वाकर अमन यादव के बैंक खाता में 11/03/2025 को 2.50,000/-रू. दो लाख पचास हजार रूपये भेजा गया था।
2. यह कि सेवक चौहान का UPI गूगल पे में 17/03/2025 को 30,000/-रू. दिया गया है।
3. यह कि मेरे द्वारा ब्याज पर रूपये उधारी लेकर 21/03/2025 को दो लाख पचास हजार रूपये नगद मूल चन्द कावर को दिया गया है।
4. यह कि मेरे द्वारा मेरा जेवर चैन, अंगूठी, इयरिंग, और भाभी का दो मंगलसूत्र, इयरिंग जिसे बेचकर एसके सिंग को 11/04/2025. तीन लाख रूपये दिया गया था। उक्त सम्पूर्ण विवरण की कुल राशि 11,30,000/- रू. ग्यारह लाख तीस हजार रूपये को धोखाधड़ी ठगी की गई है।

20हज़ार के लिए तकादा करने गया था कॉलेज का कम्प्यूटर ऑपरेटर

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी उत्तरा सिदार ने पहले 50 हजार रुपये की मांग की, जिसमें 30 हजार रुपये दिए गए। बाद में संजू यादव ने 20 हजार रुपये लिए। दोनों ने बताया कि पैसा रायपुर निवासी विकास सिदार को देना है जो नौकरी लगवाने में मदद करेगा। इसके बाद अलेन किड़ो ने विकास सिदार को रुपये दिए। इसके साथ ही, अन्य व्यक्तियों — अमन यादव, सेवक चौहान, मूलचंद कावर, एस.के. सिंह और गुप्ता — को भी अलग-अलग खातों में रकम भेजी गई। इस तरह कुल 11 लाख 30 हजार रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर ले लिए गए।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!