चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल समन्वयक भूषण देवांगन एवं विद्यालय के प्रधान पाठक गनेश राम मन्नेवार के कुशल निर्देशन में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ l इस मेले में विद्यालय के छात्र -छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉलों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और नवाचार क्षमता का प्रदर्शन किया । विज्ञान शिक्षक देव कुमार सूर्यवंशी के कुशल मार्गदर्शन में स्टॉल -1 में सूक्ष्म संसार का अवलोकन,स्टॉल -2 में आवा जाँच के देखबो (अम्ल क्षार ), स्टॉल -3 में विद्युत चालकता का परीक्षण, स्टॉल -4 में पदार्थो का पृथक्करण, स्टॉल -5-चूम्बक से मनोरंजन, स्टॉल -6 मॉडल बनाबो, स्टॉल -7 में मापन, स्टॉल -8में आवा प्रतिबिम्ब बनाबो, स्टॉल -9 में पहचान कौन (वैज्ञानिकों के बारे में ), स्टॉल -10 में अंधविश्वासों की पड़ताल और स्टॉल -11 में विज्ञान कीट से सम्बंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया l अलग -अलग स्टॉलों के माध्यम से शाला के विद्यार्थियों उनके माता -पिता और पालकों ने विज्ञान के इन विभिन्न पहलुओं को जाना समझा और स्वयं करके देखा l विद्यार्थियों के साथ -साथ पालकों ने भी सूक्ष्म संसार, अम्ल क्षार, विद्युत की चालकता, पृथक्करण, चुम्बक, मॉडल मापन, अपवर्तन और परावर्तन, विभिन्न वैज्ञानिकों के बारे में जाना और समझा l
इसके साथ ही उन्होंने अन्धविश्वासों की पड़ताल की जाँच भी की और विज्ञान कीट प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया । *इस मेले के आयोजन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अवलोकन क्षमता, तार्किक चिंतन एवं प्रयोगात्मक क्षमता का विकास हुआ l इस मेले में शाला के विद्यार्थियों के साथ उनके पालकों की भी सक्रिय सहाभागिता रही l इस आयोजन से शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को रोचक एवं प्रभावी बनाने में अत्यंत सहायता मिलेगी ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला के शिक्षक एस. एन. जायसवाल पी. के यादव विशेष योगदान रहा l*





