जांजगीर। शासकीय प्राथमिक शाला झपेली के प्रधान पाठक जगन्नाथ पाटले को 48 घण्टे से अधिक जेल में निरुद्ध रहने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है..
पढ़िए क्यों किया गया सस्पेंड..
महिला से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने 8 नवंबर को गिरफ्तार कर भेजा था जेल..
अकलतरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शिक्षक जगन्नाथ पाटले पर छेड़खानी का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 74,79 BNS के तहत अपराध दर्ज किया था, इसके बाद आरोपी की गिरफ़्तारी 8 नवंबर को की गई और उसे जेल भेज दिया गया था..






