संविधान दिवस पर गूंजे लोकतांत्रिक मूल्यों के स्वर।

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • टीसीएल कालेज में प्रस्तावना वाचन व गोष्ठी..

जांजगीर । शासकीय टीसीएल कॉलेज में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य डॉ. डीआरलहरे ने प्राध्यापकों और विद्यार्थियों से संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया और कहा कि प्रस्तावना नागरिकों के अधिकारों, कर्तव्यों और राष्ट्र के मूल आदर्शों को समझने की दिशा में मार्गदर्शक है। हमें संविधान के आदर्शों और मूल्यों का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में अतिथि डॉ.एमएल. पाटले ने कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला है, जो न्याय और समानता की भावना को मजबूत करता है। प्रो. आरएस. भगत ने कहा कि संविधान मात्र कानूनी दस्तावेज नहीं बल्कि देश को एक सूत्र में बांधने वाला जीवंत मार्गदर्शक है। डॉ. एसके. मधुकर ने बताया कि युवा पीढ़ी को संविधान के सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। डॉ. एमआर बंजारे ने कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है, जो मजबूत लोकतंत्र की नींव है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कोमल शुक्ला ने किया। इस दौरान डॉ पी के सिंह,डा आरजी खूंटे ,डा मंजूलता कश्यप, पूर्णिमा सूर्यवंशी, पूनम थवाईत,धनेश्वरी पटेल,ज्योत्सना लदेर डॉ क्षितिज चौहान, डॉ सविता पाण्डेय, डा निलेश मिश्रा, डॉ सीमा देवांगन,प्राची शर्मा, रोमा खूंटे सहित प्राध्यापक ,एनएसएस के स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स और छात्र छात्रा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Latest

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes