- आरोपी के विरूध्द धारा 6 छ0ग0 जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही
जांजगीर। चांपा पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि शनि मंदिर रोड खुले स्थान में किशोर धकाते नाम का व्यक्ति कागज पेन से सट्टा लिखकर रूपये पैसे का दांव लगवाकर हार-जीत का खेल खेला रहा है।
मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहां पुलिस को आते देखकर खेलने वाले भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे पूछने पर अपना नाम किशोर धकाते निवासी बरछापारा चांपा का होना बताया जिसके कब्जे से एक सट्टा-पटटी कागज तथा नगदी रकम 6570 रूपये जप्त किया।
चांपा में अपराध क्रमांक 79/26 धारा 6 छ0ग0 जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड हेतु भेजा जा रहा है।




