सफाई सामग्री खरीदनी थी, वह पैसा भी खा गए, तीन बीईओ सस्पेंड..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े कदम उठाते हुए तीन विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई स्वच्छता सामग्री क्रय में अनियमितता और जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन के मामले में की गई है। आदेश नया रायपुर स्थित स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय से जारी किया गया है।

जांच में सामने आई गड़बड़ियां..
जिला शिक्षा कार्यालय, सक्ती के कई विकासखंडों में विद्यालयों के लिए स्वच्छता सामग्री खरीदी गई थी। इस खरीद में शासकीय नियमों का पालन नहीं करने और गुणवत्ताविहीन सामग्री सप्लाई किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

स्कूल शिक्षा संशोधित नियमों के तहत की गई जांच में अनियमितताओं की पुष्टि के बाद उच्च स्तर पर कार्रवाई की गई।

इन अफसरों पर हुई कार्रवाई..
श्याम लाल वारे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, डभरा
टीएस जगत विकासखंड शिक्षा अधिकारी,मालखरौदा
व्ही के सिदार विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जैजैपुर

इन पर कर्तव्य में घोर लापरवाही, नियमों की अवहेलना और प्रशासनिक अनियमितता का गंभीर आरोप पाया गया है। आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि में इन अधिकारियों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सक्ती निर्धारित किया गया है। इसी अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता नियमानुसार मिलेगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी शिक्षा व्यवस्था और सरकारी खर्च में किसी भी तरह की अनियमितता पाई गई तो कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

आगे और नाम आ सकते हैं सामने जांच अभी जारी है और माना जा रहा है कि इसमें और भी जिम्मेदार कर्मचारी व अधिकारी फंस सकते।

आदेश की कॉपी देखिए..

 

Latest

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes