सरदार पटेल जयंती समारोह जांजगीर में शामिल होंगे भूपेश बघेल..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

जांजगीर। जिला मुख्यालय जांजगीर के ऑडिटोरियम में कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला जांजगीर-चांपा के द्वारा 16 नवंबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मेें छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर से जारी प्रोटोकाॅल के अनुसार  भूपेश बघेल 16 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे आॅडिटोरियम जांजगीर पहुंचेंगे। वे कार्यक्रम में दोपहर 1.30 बजे तक शामिल रहेंगे तत्पश्चात् जांजगीर से लोरमी के लिए प्रस्थान करेंगे।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के लिए  वित्त मंत्री छ.ग. शासन  ओ.पी. चौधरी,  राजस्व मंत्री छ.ग. शासन  टंकराम वर्मा, विधायक बिल्हा  धरमलाल कौशिक, पूर्व विधायक  नारायण चंदेल सहित कुर्मी समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों को भी कुर्मी क्षत्रिय समाज की ओर से आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारत रत्न, लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में कुर्मी समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी सामाजिक लोगों से इस कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

Latest

ट्रेन रद्द किए बिना अकलतरा रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से...

*कार्य के दौरान रेलवे ने इस खंड के कई अन्य स्टेशनों पर पूरे किए संरक्षा के कई महत्वपूर्ण कार्य* बेहतर योजना व प्रबंधन के साथ...
Bhilai
0
minutes

मुख्यमंत्री ने 2,225.44 करोड़ रुपये की लागत से 774 सड़कों और...

पक्की सड़क की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे ग्रामीण जनजीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा - मुख्यमंत्री जिला पंचायत सभा कक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम का...
Janjgir - Champa
0
minutes

अवसर: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा...

जांजगीर। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

जनगणना: कलेक्टर ने भरा ऑनलाइन स्व गणना पत्रक , प्रक्रिया दो...

पहली बार स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना जानकारी भरने की सुविधा जांजगीर। जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तेजी से जारी हैं।...
Janjgir - Champa
0
minutes