● पुलिस ने सभी आरोपियों को घेराबंदी कर अलग- अलग स्थान से गिरफ्तार किया, डंडा जब्त।
जांजगीर। अपने ही साथी को पहले डंडे से मारने और गला दबाकर हत्या करने वाले 06 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दअरसल घोघरा निवासी प्रमोद कुर्रे निवासी घोघरा नाला ने चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया की, 15 नवम्बर के रात्रि करीबन 8:00 बजे सागर अपने साथियों के साथ शराब पीने की बात को लेकर घोघरा नाला के रवि चतुर्वेदानी के किराना दुकान के पास गाली गलौज कर आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे । जिसमें रोहित महंत के द्वारा सागर कर्ष को अश्लील गाली दे रहा था जिस पर सागर कर्ष के द्वारा रोहित महंत को दो-तीन झापड़ मारा गया।
जिसके बाद रोहित महंत वहां से भाग गया था लड़ाई झगड़े के बाद सागर कर्ष अपने अन्य दोस्त नागेश्वर नायडू, अश्वनी कुमार सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे, आकाश उर्फ अज्जू साहू के साथ घोघरा नाला नदी किनारे मुक्तिधाम के पास बैठा था।
उसी समय रात्रि 9:30 बजे रोहित महंत फिर से वहां जाकर सागर कर्ष एवं उसके दोस्तों को गाली – गलौज कर रहा था । जिसके कारण उनके बीच में फिर से लड़ाई झगड़ा होने लगा रोहित महंत के द्वारा बार-बार गाली गलौज करने से परेशान होकर सागर कर्ष एवं उसके साथियों के द्वारा एक राय होकर रोहित महंत के साथ हत्या करने की नियत से मारपीट किया। नागेश्वर नायडू, अश्वनी कुमार सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे और आकाश उर्फ़ अज्जू साहू ने रोहित महंत के हाथ पैर को पकड़ा और सागर कर्ष ने डंडे से रोहित महंत के सिर पर प्राण घातक हमला किया।
जिससे वह अचेतन अवस्था में नीचे गिर गया उसके बाद सागर कर्ष ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया और मौके से सभी आरोपी भाग गये । सूचना मिलते ही तत्काल चाम्पा थाने में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके बाद चाम्पा थाना से टीम मौके की लिए रवाना किया हुआ। पुलिस टीम के द्वारा अलग – अलग स्थान से सभी आरोपियों को पकड़ा गया । आरोपियों से पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर गुमराह करते रहे परंतु बारीकी से पूछताछ करने पर रोहित महंत के साथ डंडा से मारपीट करना और गला दबाकर हत्या करने का अपराध करना स्वीकार किया । आरोपी सागर कर्ष के कब्जे से घटना में उपयोग किया डंडा जप्त किया गया । सभी आरोपियों क गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
● इस मामले में 06 आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार..
1. सागर कर्ष उम्र 27 वर्ष..
2. नागेश्वर नायडू उम्र 23 वर्ष..
3. अश्वनी कुमार सतनामी उम्र 24 वर्ष..
4. विजय श्रीवास पिता नर्मदा श्रीवास उम्र 25 वर्ष..
5. विनय कुर्रे उम्र 29 वर्ष..
6. आकाश उर्फ उम्र 25 वर्ष..





