सुसाइड नोट में लिखा साॅरी मम्मी, पापा मैं आप लोगों के इच्छा के अनुरूप नहीं कर पाई, डिप्रेशन में छात्रा ने लगाई फांसी

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • जिंदल यूनिवर्सिटी में बीटेक की कर रही थी पढ़ाई

रायगढ़ जिले में एक छात्रा ने हाॅस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। प्रिंसी कुमारी (20 साल) जिंदल यूनिवर्सिटी में बी-टेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। 20 दिसंबर की रात हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटका उसका शव मिला है।
घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। प्रिंसी के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि साॅरी मम्मी पापा मैं आप लोगों के इच्छा के अनुरूप नहीं कर पाई और बहुत ज्यादा पैसा खर्च करा दी।
आपके सेविंग अकाउंट का पैसा भी लग जा रहा है। मैं पढ़ने में बहुत अच्छी नहीं हूं। मम्मी-पापा साॅरी आप लोगों का नाम खराब कर रही हूं। फिलहाल मामले की सूचना में पुलिस जांच कर रही है।

⇒ फोन नहीं उठाने पर घबराए परिजन

जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर टाटा की रहने वाली प्रिंसी कुमारी (20 साल) पूंजीपथरा स्थित जिंदल यूनिवर्सिटी में हाॅस्टल में रह कर बी-टेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी।
शनिवार की रात तकरीबन साढ़े 8 बजे उसके परिजन उसे मोबाइल पर काॅल कर रहे थे, लेकिन कई बार काॅल करने के बाद भी उसने मोबाइल रिसीव नहीं किया।
ऐसे में प्रिंसी के परिजन घबरा गए और हाॅस्टल में वार्डन को काॅल किया। तब हाॅस्टल की वार्डन छात्रा के कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला और जब दरवाजा नहीं खुला।
तब वार्डन ने किसी तरह खिड़की से देखा तो पता चला कि प्रिंसी फांसी पर लटकी हुई है। इसके बाद अन्य छात्राओं को जानकारी देते हुए मामले की सूचना पूंजीपथरा पुलिस को दी गई।
थाना प्रभारी समेत पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और कमरे में जा कर जांच की गई। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Latest

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes

किसान समर्थ सिंह को मिली 1.41 लाख की आदान सहायता राशि

किसानों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार ● मुख्यमंत्री ने जिले के किसान समर्थ सिंह से किया संवाद जांजगीर-चांपा। होली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ सरकार की...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!