
00 “सफलता संकल्प उत्सव 2025” बना ऐतिहासिक – पहली बार 800 से अधिक प्रतिभाओं को एक ही मंच से सम्मानित किया गया
जांजगीर। हरि लीला ट्रस्ट, बनारी (जांजगीर-नैला) द्वारा आयोजित ‘सफलता संकल्प उत्सव 2025’ का भव्य समापन ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया के मार्गदर्शन में अपार सफलता के साथ हुआ। इस आयोजन में इतिहास रचा गया जिसके तहत् पहली बार 800 से अधिक प्रतिभाओं को एक ही मंच से सम्मानित किया गया। आयोजन में छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे अभूतपूर्व बना दिया। कार्यक्रम के मंच से सभी अतिथियों ने हरि लीला ट्रस्ट की परंपरा, दृष्टिकोण और आयोजन के स्वरूप की जमकर सराहना की। इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, विधायक अकलतरा राघवेन्द्र सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छ.ग. विधानसभा नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा, अंबेश जांगड़े जिलाध्यक्ष भाजपा, गुलाब सिंह चंदेल, नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर रेखा गढ़ेवाल, जिला पंचायत सदस्य गगन जयपुरिया, चांपा नगर पालिका प्रदीप नामदेव, इंजी. रवि पाण्डेय उपस्थित थे।
00 हर पल सीखने की जिज्ञासा होनी चाहिए- लीलाधर सुल्तानिया
हरिलीला ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया जी के जन्मदिवस 16 अक्टूबर के अवसर पर प्रेरणा सेवा और सम्मान की परंपरा है जिसके तहत जरूरतमंदो के विशेष सहयोग के लिए हर साल विशेष आयोजन कराये जाते है साथ ही युवाओं और छात्रों को भविश्य की नई दिशा प्रदान करने कैरियर मेला और मोटिवेशनल आयोजन भी होते है जिसमें विश्वविख्यात मोटिवेटर और स्पीकर सोनू शर्मा, अवध ओझा, पूर्व आई.ए.एस. ओ.पी. चौधरी, शंकर गोयनका दिल्ली, डॉ. संतोष राय भिलाई शिरकत कर चुकें हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में अवसर आता है जो अवसर का सदुपयोग करता है वही सफलता की ऊंचाइयां छूता है साथ ही कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है हर पल सीखने की ललक उम्मीदों काे जिंदा रखती है।
00 सामान्य ज्ञान महापरीक्षा अभियान के विजेताओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा सामान्य ज्ञान महापरीक्षा अभियान में विधानसभा जांजगीर-चांपा क्षेत्र के 106 विद्यालयों के 12500 छात्रों ने भाग लिया। इसमें विद्यालय स्तर से चयनित विजेताओं में से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थानः जय भारत स्कूल, जांजगीर के योगेश राज को 21,000 नगद, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र। द्वितीय स्थानः स्वामी आत्मानंद उ.मा.वि. क्रमांक-1, जांजगीर के उद्धव जायसवाल – 11,000 नगद, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र। तृतीय स्थानः गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, जांजगीर के पार्थ तिवारी – 5,100 नगद, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सात सांत्वना पुरस्कार स्वरूप 2,100 नकद, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए –
त्रिशिका बजाज (ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल), जय सोनी (स्वामी आत्मानंद उ.मा.वि. चांपा), प्रीतम सिंह विजय (स्वामी आत्मानंद उ.मा.वि. क्र.1 जांजगीर), अविनाश विश्वकर्मा (गोल्डन इरा चांपा), आयुष करी (डीपीएस चांपा), उपेंद्र साहू (जीएलडी पब्लिक स्कूल खैरताल) एवं विशाल कश्यप (शा. उ.मा.वि. महंत)।
00 सीजी बोर्ड के प्रावीण्य सूची मे आई छात्रा खुशी देवांगन को मिला विशेष सम्मान
हरि लीला ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाली बलौदा विकासखंड के शा. हायर. सेकेण्डरी स्कूल पंतोरा की छात्रा खुशी देवांगन को ₹21,000 नगद, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
00 सफलता संकल्प उत्सव 2025 के मंच से हुए सम्मानित
कवि:- ईश्वरी यादव, विजय राठौर, संतोष कश्यप, सतीष कुमार सिंह, प्रमोद आदित्य, अनुभव तिवारी, दयानंद गोपाल, संतोषी श्रद्धा महंत, उमाकांत टैगोर, योगेश्वर सिंह, अंकित राठौर, समाज सेवी संस्था: – श्री श्री दुर्गा पूजा समिति नैला, कचहरी चौक का राजा, स्नेक रेस्क्यू टीम, विप्लव सेवा संस्थान, वाला मोहल्ला गणेश सेवा समिति / वाला मोहल्ला दुर्गा पूजा समिति, पुरूष सहायता केन्द्र, मारवाड़ी युवा मंच नैला-जांजगीर, जागृति शाखा नैला-जांजगीर, चेम्बर ऑफ कामर्स नैला जांजगीर, भीमा मॉर्निंग वॉक ग्रुप, एक कदम समाज सेवी संस्था, मारवाड़ी युवा मंच चांपा, चेम्बर ऑफ कामर्स चांपा, चांपा सेवा संस्थान, मॉर्निंग वॉक योग समिति चांपा, शबरी माता सेवा संस्थान, वेलविसर फाउंडेशन अकलतरा, नारायण सेवा समिति षिवरीनारायण, व्यापारी सेवा समिति राहौद, मॉ-बाबू जी फाउंडेशन नवागढ़, भूतपूर्व सैनिक संघ, भारत स्काउड गाइड, गौ सेवा समिति, लायंस क्लब जांजगीर, खिलाड़ी – कु. शिक्षा दिनकर, कु. मंदाकनी श्रीवास, शैलेन्द्र कहरा, निहाल पाण्डेय, प्रशांत कहरा, राज्यपालः- रमाकांत पाण्डेय, राजेन्द्र जायसवाल, एम.एल. कौशिक, हरप्रसाद पाटले, घनश्याम प्रसाद देवांगन, जयंती दुबे, सुरेन्द्र कुमार सोनी, बोधीराम साहू, देवकुमार सूर्यवंशी, कृष्ण कुमार कश्यप, नरेन्द्र कुमार लहरे, अर्चना शर्मा, अनुराग तिवारी, राजेश सूर्यवंशी, दिनेश रोहित चतुर्वेदी, कामता प्रसाद सिंह, अमृत लाल साहू, प्रतिक्षा सिंह, जेइई, नीट, सीए, सीएस. इसरो, पीएससी, एस.आई. के चयनित सम्मानित हुए।
00 आयोजन को मिली अभूतपूर्व सफलता
अपने स्वागत उद्बोधन के दौरान ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान का मंच नहीं, बल्कि समाज में मेहनत, संकल्प और सफलता की चेतना जगाने का प्रयास है। उन्होंने सभी अतिथियों, गुरूजनों, छात्रों, विद्यालय प्रबंधनो, पालकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और आगामी वर्ष में इसे और व्यापक स्वरूप देने का संकल्प दोहराया।





