10 अंक का लालच देकर स्कूल की विद्यार्थियों से पुताई कराने वाला प्राचार्य हटाए गए

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

कुंजकिशोर

कार्रवाई के लिए कलेक्टर ने संचनालाय भेजा प्रतिवेदन

जांजगीर

महात्मा ज्योतिबा राव फुले आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगाकोहरौद, विकासखंड पामगढ़ के प्रभारी प्राचार्य कुंज किशोर, व्याख्याता (एल.बी.) के विरुद्ध प्राप्त गंभीर शिकायतों की जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर उन्हें पद से हटा दिया गया है।

कुंज किशोर पर आरोप था कि उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से विद्यालय की साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई कराई, बोर्ड परीक्षा के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूली की, खेल यूनिफॉर्म खरीदी हेतु छात्रों पर दबाव डाला, प्रायोजना कार्य में अंक कम देने की धमकी दी तथा अध्यापन कार्य में लापरवाही बरती। जांच प्रतिवेदन में इन सभी आरोपों की पुष्टि होने पर जिला शिक्षा अधिकारी एके सिन्हा ने कुंज किशोर, व्याख्याता (एल.बी.) हिन्दी को महात्मा ज्योतिबा राव फुले आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, डोंगाकोहरौद के प्रभारी प्राचार्य पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त करते हुए उन्हें शासकीय हाई स्कूल भुईगांव, विकासखंड पामगढ़ में व्यवस्था के तहत आगामी आदेश तक अध्यापन कार्य संपादन हेतु निर्देशित किया गया है।

कलेक्टर ने भेजी रिपोर्ट होगी अनुशासनत्मक कार्रवाई

इसके साथ ही कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने पूरे प्रकरण पर गंभीरता से विचार करते हुए श कुंज किशोर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन राज्य संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) को भेजा है।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!