11 जनवरी से ब्लॉक स्तरीय “छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा”

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • प्रदेश के सभी 20363 गांव तक यात्रा का लक्ष्य- मिथिलेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग

जांजगीर।  आम आदमी पार्टी के महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश बघेल ने बताया कि पिछले 2 महीनों के दौरान पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों व प्रदेश के पदाधिकारियों व भीन्न भिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षो के साथ मैराथन बैठक लगतार हुई व प्रदेश के सभी प्रमुख पदाधिकारियों के सहयोग से हम लोकसभा अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के माध्यम से हर जिले में विधानसभा वार ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति युद्ध स्तर पर कर पाए है ।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जांजगीर प्रभारी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक व सहप्रभारी मुकेश अहलावत जी के मार्गदर्शन पर पार्टी के संगठनात्मक संरचना के अनुरूप पूरे प्रदेश में 450 ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की गयी है व इनके माध्यम से हम छत्तीसगढ़ के 11664 ग्राम पंचायतों व 20363 गांव में हम इस यात्रा को निकालेंगे संसाधन सीमित है लेकिन हमारे पदाधिकारी इस लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे है व इस यात्रा के बाद आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ एक नए रूप में प्रदेश की जनता के सामने खड़ी नजर आएगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया की प्रदेश में इस यात्रा की तैयारी को लेकर लोकसभा व जिला स्तर पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें संपन्न हो गयीं हैं। विधानसभा स्तर एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए रणनीतिक योजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा सभी बैठकों में की गयी।

जिला इकाई ने बताया कि इन सभी बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन निर्माण व जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाना एवं जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सरकार के सामने रखना है
यात्रा को देखते हुए नियुक्तियों में बिल्कुल भी देरी नही की जा रही है हर दिन नियुक्तिया प्रदेश में लोकसभा, विधानसभा, जिला सहित ब्लॉक स्तर में नई नियुक्तियां तत्काल हो रही है।

जिला अध्यक्ष डॉ हेमंत कश्यप ने बताया कि आगामी 11 जनवरी से प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर “छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा” निकाली जा रही है। इस दौरान ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर की रणनीति के अनुसार अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने, जनसंपर्क को मजबूत करने तथा यात्रा को जन-आंदोलन का स्वरूप देने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जायेगा। नये साथियों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा, उत्साह एवं मजबूती प्राप्त होगी। आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों, पारदर्शिता, ईमानदार राजनीति एवं जनसेवा के अपने मूल सिद्धांतों के साथ जनता के बीच और अधिक सशक्त रूप से पहुंचेगी तथा आगामी चुनावों में एक मजबूत और विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभरेगी।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!