● प्रहरी को किया गया निलंबित, पुलिस ने की जिले के सरहदी क्षेत्रों में नाकाबंदी..
● GRP/RPF पुलिस को भी अलर्ट किया गया है, रेलवे स्टेशनो में भी बंदी की तलाश की गई..
जांजगीर। जिस अंतरराज्यीय ठग को पुलिस ने करीब पंद्रह दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसे शनिवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। वहां से शातिर बदमाश आदतन ठग जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया। विचाराधीन बंदी के भागने के बाद कार्रवाई की तलवार जेल प्रहरी पर गिरी है। उसे निलंबित कर दिया गया है।
थाना नवागढ़ के धोखाधड़ी के मामले में आरोपी पंचराम निषाद उर्फ पंचू उम्र 37 वर्ष निवासी चंदेरी थाना चंद्रपुर हाल मुकाम संतोषी मंदिर के पास सरायपाली जिला महासमुंद को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। वह जिला जेल में निरुद्ध था। जिसको जेल प्रहरियों के द्वारा खोखरा जेल से इलाज हेतु जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया था।






