25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ, 5 संभागों के 600 से अधिक खिलाडी हो रहे shamil

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

 

*वॉलीबॉल, सॉफ्टबॉल, खो-खो और क्रिकेट में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम*

रायगढ़. खेल भावना, अनुशासन और एकता के संदेश के 5अक्टूबर रविवार को जिला मुख्यालय रायगढ़ में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। बोईरदादर रोड स्थित रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित इस राज्य स्तरीय खेल का विधिवत शुभारंभ राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की आराधना के साथ किया। इस दौरान सांसद श्री सिंह ने रायगढ़ जिले के उन खिलाड़ियों को स्मरण किया, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का खेल ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया।
इस राज्य स्तरीय आयोजन का संचालन जिला प्रशासन रायगढ़ एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। समारोह के दौरान खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसकी अगुवानी मेजबान बिलासपुर संभाग की टीम ने की। प्रदेश के पाँचों संभाग रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा से चयनित 632 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं में 14 वर्षीय बालक व बालिका वर्ग में वॉलीबॉल, 14 से 19 वर्षीय बालक व बालिका वर्ग में सॉफ्टबॉल, 17 वर्षीय बालक व बालिका वर्ग में खो-खो और अंडर-19 बालिका वर्ग में क्रिकेट खेल शामिल है। यह आयोजन 8 अक्टूबर तक चलेगा।

25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रायगढ़ की यह भूमि सदैव संगीत, साहित्य और खेल की प्रतिभाओं से समृद्ध रही है। यहां की मिट्टी ने ऐसे अनेक खिलाड़ियों को जन्म दिया जिन्होंने प्रदेश और देश का नाम रोशन किया। उन्होंने राजा चक्रधर सिंह का स्मरण करते हुए कहा कि वे न केवल एक कुशल शासक थे, बल्कि एक अच्छे खिलाड़ी भी थे, जिन्होंने कुश्ती और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा दिया। अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए सांसद श्री सिंह ने कहा कि वे स्वयं एक बास्केटबॉल खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे अपने पसंदीदा खिलाड़ी को आदर्श मानें और उनके जीवन से प्रेरणा लें। उन्होंने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “हमें उनके तरह अनुशासन, समर्पण और लगन को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। खेल केवल जीतने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में संतुलन और प्रेरणा पाने का माध्यम हैं।
राज्यसभा सांसद सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा जब हमारी युवा पीढ़ी स्वस्थ और सक्रिय होगी।” उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही सशक्त भारत का निर्माण करते हैं, इसलिए खेलों को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु खेल शिक्षा और रोजगार के क्षेत्रों में विशेष पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल में जीत ही सबकुछ नहीं है, हार भी सीखने का अवसर देती है। हारने के बाद भी हौसला बनाए रखना ही सच्चे खिलाड़ी की पहचान है।

महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व का विषय है कि आज हम सब इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक साथ उपस्थित हैं। यह आयोजन केवल एक खेल महोत्सव नहीं, बल्कि राज्यभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “हम सब आज इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी हैं जब राज्य के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और परिश्रम का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आयोजन हमारे लिए गौरव और प्रेरणा दोनों है।” महापौर ने कहा कि खेल का असली उद्देश्य केवल जीत या हार नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और एकता सीखना है। उन्होंने कहा कि “खेल हमें सिखाते हैं कि मेहनत, लगन और टीम भावना से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। मैदान में खेलना हमें प्रेम, परिश्रम और एकजुटता की भावना सिखाता है।” उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लें।
डीईओ डॉ.के.वी.राव ने कहा कि रायगढ़ को इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी मिलना गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पाँचों संभागों के 650 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। डॉ. राव ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि प्रतियोगिता पूर्णतः निष्पक्षता, अनुशासन और खेल भावना के साथ सम्पन्न हो, ताकि सभी खिलाड़ी यहां से सुंदर अनुभव और यादें लेकर लौटें।

पहले दिन हुए खेल प्रतियोगिता का परिणाम
25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन रायगढ़ स्टेडियम में 5 से 8 अक्टूबर तक किया जा रहा है। जिसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर एवं सरगुजा संभाग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में वालीबॉल, सॉफ्ट बॉल, खो-खो एवं क्रिकेट के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसमें पहले दिन सॉफ्ट बॉल बालक 19 वर्ष के लिग मैच अंतर्गत बस्तर बनाम रायपुर में रायपुर विजेता रहा। वहीं दुर्ग बनाम सरगुजा में दुर्ग विजेता रहा। बिलासपुर बनाम बस्तर में मैच ड्रॉ, रायपुर विरूद्ध सरगुजा में रायपुर, दुर्ग बनाम बस्तर में दुर्ग विजेता रहा। बिलासपुर बनाम सरगुजा में बिलासपुर विजेता रहा। सरगुजा बनाम बस्तर में बस्तर विजेता रहा। बिलासपुर बनाम रायपुर में रायपुर की टीम विजेता रही। सॉफ्ट बॉल बालिका 14 वर्ष के लिग मैच अंतर्गत बिलासपुर बनाम सरगुजा में बिलासपुर की टीम विजेता रही। क्रिकेट बालिका 19 वर्ष के लिग मैच अंतर्गत रायपुर बनाम दुर्ग में रायपुर 117 रन से विजेता रही। वहीं सरगुजा बनाम बस्तर में सरगुजा संभाग 82 रन से विजेता रही और रायपुर बनाम बिलासपुर में रायपुर 29 रन से जीत दर्ज कर नाम किया। खो-खो बालक 17 वर्ष के लिग मैच अंतर्गत सरगुजा बनाम बिलासपुर में बिलासपुर विजेता रहा। वॉली बॉल बालक 14 वर्ष के लिग मैच अंतर्गत बिलासपुर बनाम सरगुजा में बिलासपुर ने 2-1 से और बस्तर बनाम दुर्ग में बस्तर ने 2-0 से जीत अपने नाम किया। वहीं वॉली बॉल बालिका 14 वर्ष के लिग मैच में बिलासपुर बनाम रायपुर में बिलासपुर ने 2-0 से और दुर्ग बनाम सरगुजा में दुर्ग ने 2-0 से जीत अपने नाम किया।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!