250 से अधिक सीसी फूटेज खंगालने तो मिला ठग का सुराग मकान बनाने वालों को देता था झांसा,

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
पुलिस की गिरफ्त में शातिर ठग पंचू

 छड़, सीमेंट दिलाने के बहाने करता था ठगी
जांजगीर -चाम्पा, दुर्ग, बलौदा बजार, धमतरी, बालोद में भी की ठगी एवं चोरी
जांजगीर। पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जो मकान बनाने वालों को छड़, सीमेंट, ईंट वगैरह दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले जाता था, बीच में उन लोगों को छोड़कर वापस उसी व्यक्ति के घर आकर सौदा तय होने के बाद संबंधित व्यक्ति द्वारा रकम मंगाने का झांसा देकर उसके घर से पैसा ले जाता था या घर खाली होने पर चेारी कर भाग जाता था। इस शातिर ठग व चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने 250 से अधिक सीसी कैमरों के फूटेज खंगाले तब उसका सुराग मिला

पुलिस के अनुसान आरोपी सक्ती जिला के सक्ती थाना क्षेत्र के ग्राम चंदेली निवासी पंचराम निषाद उर्फ पंचू 37 वर्ष वर्तमान में संतोषी मंदिर के पास सरायपाली जिला महासमुंद एवं ग्राम बडे टेमरी थाना बसना जिला महासमुंद में रहता था। वह अपनी पहचान छुपाने के लिए सिर में टोपी एवं गमछा लपेटकर एवं बिना नम्बर के मोटर सायकिल से घूम घूम कर चोरी व ठगी जैसा अपराध करता था। आरोपी के पास से सोने, चांदी के जेवर स्कूटी व मोबाइल बरामद किया गया है। थाना बिर्रा के ग्राम नकटीडीह, थाना नवागढ के ग्राम राछाभांठा में सिलसिलेवार क्षतिग्रस्त एवं नये मकान को देखकर योजना बनाकर कम दाम में छड, सीमेंट, इंट बेचने के प्रलोभन देकर घर में उपस्थित सदस्य को घर से किसी बहाने बाहर ले जाकर कुछ दूर में छोडकर वापस उसी घर जाकर घर में उपस्थित सदस्य से घर में रखे रकम को सौदा हो गया तुम्हारे रिश्तेदार पैसा मंगाये है, कहकर घर में रखे संपूर्ण रकम को ले जाने की घटना हुई थी। पुलिस ने सीसीटीव्ही कैमरा का बारिकी से अवलोकन पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त सभी घटना को एक ही हुलिया का व्यक्ति अपना पहचान छिपाकर, बिना नम्बर प्लेट वाहन से अंजाम दे रहा है जिस पर आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर तैनात कर पतासाजी किया जा रहा था कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सरायपाली जिला महासमुंद निवासी पंचराम निषाद उर्फ पंचू अकेले ठगी एवं चोरी की घटना को अंजाम दिया है
दूसरे जिले में भी आरोपी ने की है ठगी
आरोपी पंचराम निषाद उर्फ पंचू ने पुलिस को बताया कि थाना बिलाईगढ में भी इसी प्रकार के तरीके वारदात से घटना को अंजाम दिया है, 14.09.25 प्रातः 09-10 बजे ग्राम मडकडी निवासी केशव प्रसाद केंवट को कम दाम में सीमेंट छड दिलाने के नाम से सोना चांदी जेवर चोरी करने का अपराध घटित करने से थाना बिलाईगढ में अपराध क्र 245/25 धारा 331(3), 305 (ए) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस के अनुसार यह है आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड
0 दिनांक 28.09.21 को थाना सारागांव जिला जांजगीर चाम्पा के ग्राम मुडपार निवासी श्याम सुन्दर कर्ष के घर में सेाने का जेवर ठगी किया था। जिस पर अपराध क्रमांक 135/21 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध किया गया।
0 दिनांक 31.08.24 को ग्राम हथबंद चौकी बिरेझर जिला दुर्ग एक घर में रखे आलमारी को खोलकर आलमारी के अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 1500/- रू० को चोरी करना।
0 दिनांक 09.02.23 को ग्राम जोरातराई थाना भखारा जिला धमतरी में प्रार्थी के पिताजी को उसके लडके प्रमोद का नाम लेकर तुम्हारा लडका मुझे भेजा है छड़ सीमेंट के लिये पैसा मंगाया है कहकर घर अंदर घुसकर दीवान के अंदर रखे सोने.चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 20,000/- रू० को चोरी करना।
0 दिनांक 16.02.23 को ग्राम चरमुडिया थाना कुरूद जिला बालोद में तुम्हारा पति पैसा मांगा रहा है छड सीमेंट के लिये बोलकर सोने के माला की चोरी करना।
0 दिनांक 11.06.23 को ग्राम बोड़रा थाना अर्जुनी जिला दुर्ग में सीमेंट का पैसा लेने के बहाने प्रार्थिया के घर से सोने के जेवरात को चोरी करना।
0 दिनांक 09.02.24 को ग्राम मडेली चौकी बिरेडार थाना कुरूद जिला धमतरी के एक घर से आलमारी में रखे सोने की जेवरात एवं नगदी रकम 50,000/-रू० को चोरी करना।
0 दिनांक 05.08.24 को ग्राम मोहंदी थाना मगरलोड जिला धमतरी में एक घर का ताला तोडकर संदुक में रखे 35,000/- रू० को चोरी करना।

0 दिनांक 16.08.24 को ग्राम कुर्रा थाना भखारा जिला धमतरी में एक घर में जाकर तुम्हारा पति छड़ सीमेंट का आर्डर दिये है छड़ आ रहा है चलो दिखाना कहकर गाडी में बिठाकर कुछ दूर ले जाकर छोडकर वापस प्रार्थिया के घर में प्रवेश कर कमरे में रखे आलमारी को खोलकर सोने.चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 21,000/-. रू० को चोरी करना।
0 दिनांक 17.08.23 को ग्राम कलंगपुर थाना रनचिरई थाना बालोद जिला बालोद में रॉड देने के बहाने नगदी रकम 30,000/- रू0 का धोखाधडी करना।
0 दिनांक 21.08.23 ग्राम सकरौद थाना रनचिरई जिला बालोद में ट्रक में छड़ सीमेंट आया है कहकरए प्रार्थी को अपने मोटर सायकल में बिठाकर कुछ दुर ले जाकर नहर नाली के पास छोडकर दो मिनट में आ रहा हूँ कहकर वापस प्रार्थी के घर आकर घर का ताला खोलकरए अंदर रखे आलमारी से सोने.चांदी के जेवरात एवं नगदी 24,500/- को चोरी करना।
0 दिनांक 27.12.23 को ग्राम भंसुली जिला दुर्ग थाना रानीतराई में प्रार्थी के लडकियों को अपनी मोटर सायकल में बिठाकर कुछ दुर ले जाकर छोडकर वापस घर आकर प्रार्थी कि माँ को घर से बाहर भेजकर आलमारी में रखे सोना.चांदी के जेवरात नगदी रकम 10000/- रूपये को चोरी करना।
0 दिनांक17.01.24 को ग्राम कामकान थाना जामगांव में प्रार्थीया के घर आकर मैं छड़ सिमेंट दिया हूँ और छड़ सिमेंट आधी रेट में दूंगा बोलकर प्रार्थीया से 44000/- रूपये को लिये और उन्हे अपने मोटर सायकल में बिठाकर ईटा भट्ठा के पास छोडा और बोला कि मैं अपनी डायरी आपके घर में भुल गया हूँ जिसे लेकर आता हूँ कहकर धोखाधड़ी किया।
0 दिनांक 26.05.24 को ग्राम सेलुद मानिकचौरी थाना उतई जिला दुर्ग में प्रार्थी के पिताजी को कम कीमत में छड सीमेंट देने के बाहने उन्हे धरमकांटा के पास छोडकर वापस घर आकर प्रार्थी के माताजी को आपके पति छड़ सिमेंट के लिये पैसे मंगाये है बोलकर 28000/- रूपये लेकर घोखाधड़ी किया।
0 दिनांक 21.08.24 को ग्राम अरमरीखुर्द थाना जामगांव आर में प्रार्थी को तुम्हारा लड़का 07 क्विंटल छड जिसका कीमत 15000 रूपये को दो बोलकर छड अरमरीकला तरफ से आ रही है चलो देखकर आते है कहकर प्रार्थी को अपने मोटर सायकल में बिठाकर ले गया और रास्ते में छोंडकर आ रहा था तभी प्रार्थी दौड़ते हुये अपने घर पहुंचा जिसे 01 गिलास पानी देना कहकर घर अंदर रखे चाबी से आलमारी को खोलकर सोने के जेवरातए नगदी 15000/- रूपये को चोरी करना बताया।
0 दिनांक 26.02.17 थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार के अपराध क्रमांक 43/17 धारा 420 भादवि का अपराध आरोपी पंचराम निषाद के विरूद्ध दर्ज है।
0 दिनांक 27.02.18 को थाना बिलाईगढ जिला बलौदाबाजार के अपराध क्रमांक 90/18 धारा 420 भादवि का अपराध आरोपी पंचराम निषाद के विरूद्ध दर्ज है।

उपरोक्त सभी प्रकरण में आरोपी पंचराम निषाद कम दाम में छड सीमेंट दिलाने के नाम में ठगी/चोरी करने पर सभी मामलों में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। जिससे पंचराम निषाद जेल में निरूद्ध रहा
पेट दर्द का बहाना बनाकर भाग गया था आरोपी
आरोपी पंचराम निषाद उर्फ पंचू के खिलाफ जिला धमतरी थाना कोतवाली में चोरी और धोखाधड़ी के एक प्रकरण में गिरफ्तार हुआ था जो दिनांक 15.09.24 को जिला जेल में विचाराधीन बंदी था। इसी दौरान आरोपी पंचराम निषाद पेट दर्द होने पर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से वह शौचालय में हथकड़ी खोलकर फरार हो गया।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!