- प्रभारी ने स्वीकारा सूखत के कारण ले रहे अधिक धान भैसों केंद्र में भी वैसा ही हाल, यहां मिलर के हमाल करते हैं तौल
- भैसों केंद्र में janjgirjunction. com की टीम देखकर हमालों ने बंद कर दिया तौलना
जांजगीर। किसान धूप,बरसात और गर्मी की उमस झेल कर प्रत्येक परिस्थितियों से लड़कर अपने खेत में लगे धान के फसल को अपने मेहनत-पसीने से सींचता है।
बस यही उम्मीद में कि जब फसल पूर्ण रूप से तैयार होकर किसान के पास आएगी तो किसान को उसके परिश्रम का उचित मूल्य मिलेगा । लेकिन किसान के खून पसीने की गाढ़ी कमाई को कुछ जिम्मेदार अपने स्वार्थ के लिए ठग रहे हैं।
जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसानों के साथ खुले आम लूट हो रही है, इस लूट में खरीदी केंद्रों के प्रभारी से लेकर बैंकों के सुपर वाइजर, बी एम, मार्क फेड के अधिकारी भी शामिल हैं
जिले के पामगढ़ विकासखण्ड के ग्राम भदरा का है, जहाँ शासन के नियम को ठेंगा दिखाकर अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए तनिक भी गुरेज नहीं कर रहे है।
दअरसल विगत दिनों Janjgirjunction.com की टीम पामगढ़ के ग्राम भदरा धान खरीदी केंद्र पहुची यहां खरीदी प्रभारी इकिम खान अपने ऑफिस में बैठे थे, इधर जय अम्बे राईस मिल के लिए खरीदी केंद्र के ही हमाल ट्रक में धान तौल कर लोड कर रहे थे।
फिर खरीदी प्रभारी के. खान को बुलाया गया , उन्हें पास में रखे बोरे को तौल कराने कहा गया, पहले प्रभारी ने हमाल अभी लोड़ करने व्यस्त हैं आप रुकिए व अन्य बहाने बनाकर टालना चाहा ,लेकिन जब टीम ने स्वंय तौलने की बात कही तो प्रभारी के. खान ने हमाल से तौलाना शुरू किया। हमारे टीम के द्वारा ऑन कैमरा 15 से 18 बोरा तौल कराया गया जिसमें अधिकम बोरे में वजन 41किलो पार व 42 किलो निकला।
तौल में वजन ज्यादा निकलने पर खरीदी केंद्र के प्रभारी के. खान से Janjgirjunction.com की टीम ने पूछा कि जब शासन द्वारा स्पस्ट निर्देश है कि नियमतः ही किसान से तौल कर धान लेना है फिर आपके द्वारा 42 किलो क्यों लिया जा रहा। जिसपर खरीदी प्रभारी तरह-तरह के बहाना बनाते दिखे । उन्होंने कहा कि धान में 17% से ज्यादा नमी होने के कारण धान ज्यादा है बोरे में, जबकि शासन द्वारा स्पस्ट निर्देश है कि नमी वाले धान को किसान से खरीदना ही नहीं है ऐसे में खरीदी प्रभारी की मनमाने नियम ने व्यवस्था की पोल खोल दी है।
ऐसे गम्भीर अव्यवस्था को अधिकारियों को तत्काल संज्ञान में लेकर कार्रवाई करना चाहिए । ताकि किसानों के मेहनत और खून-पसीने की कमाई को कोई ठग न सके।
क्या भैसों खरीदी केंद्र को मिलर्स को फ्री हैंड सौपने शासन ने खरीदी प्रभारी को नियुक्त किया है ?
आपको बता दें भैसों खरीदी केंद्र राईस मिल के हमालों के भरोसे संचालित हो रहा है। ग्राम भैंसों में जब Janjgirjunction.com की टीम पहुंची तो खरीदी प्रभारी नदारद थे , वही टीम को देखते ही खरीदी केंद्र के हमालों ने इलेक्ट्रिक कांटा बंद कर दिया और वहाँ से जाने लगे टीम के पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया ।
वही खरीदी परिसर में ही राइसमिलर्स के हमाल भी स्वंम तौल कर प्रत्येक बोरी में 40 किलो 700 ग्राम तौलकर लोड करते दिखे ।
टीम के पूछने पर हमालों ने हम ओंकार राइसमिल के हमाल है कहा, खरीदी केंद्र में खरीदी प्रभारी की अनुपस्थिति में मिलर्स को अपने हिसाब से तौलने व लोडकरने फ्री-हैंड कर देना भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। की क्या अब शासन ने खरीदी प्रभारी को खरीदी केंद्र मिलर्स औऱ हमालों को फ्री हैंड करने नियुक्ति किया है।





