जागरूकता कार्यक्रम: एसपी ने अमोरा के ग्रामीणों एवं महिलाओं से किया संवाद, समाज में सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए आगे आने किया प्रेरित

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने और महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने विशेष जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जांजगीर। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक ने थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम अमोरा (महंत) पहुंचकर ग्रामीणों एवं महिलाओं के साथ संवाद किया और महिलाओं को समाज में सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया

इसी क्रम में 50 महिला कमांडो टीम का गठन किया गया, जिसमें ग्राम की सक्रिय महिलाओं को शामिल किया गया है। इस टीम का उद्देश्य गांव और आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता बढ़ाना, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाना तथा महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम में सहयोग करना है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने महिला कमांडो टीम को उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीम गांव में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी, आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देगी तथा समाज में अपराध और नशे जैसी बुराइयों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का कार्य भी करेगी।

इस अवसर पर महिला कमांडो टीम की पहचान एवं कार्य में सहयोग के लिए उन्हें टोपी और सीटी भी वितरित की गईं, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगों के बीच आसानी से पहचानी जा सकें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी महिला कमांडो टीम के गठन की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामवासी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस विभाग को सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और महिलाओं ने भी समाज में सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes