ब्यास कश्यप के प्रयास से भुंडी नाला एवं गेमन पुल निर्माण की मिली स्वीकृति..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

जांजगीर। विधायक ब्यास कश्यप के लगातार प्रयास से भुंडी नाला पर पुल निर्माण एवं पुराने एन.एच. पर हसदेव नदी में जर्जर गेमन उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। ज्ञात हो कि जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने पहले उपरोक्त दोनों कार्यो को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल कराया। उसके बाद लगातार विभागीय मंत्री एवं सचिव से मुलाकात कर उक्त कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दिलाई।

रा.रा.क्र. 49 से जांजगीर चांपा के मध्य लछनपुर के पास भुंडी नाला में पुल निर्माण के लिए 5 करोड़ 41 लाख 10 हजार रूपये तथा जिला जांजगीर-चांपा के पुराना एन.एच. पर हसदेव नदी में जर्जर गेमन उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 15 करोड़ 86 लाख 75 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विदित हो कि इसके पूर्व में भी जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है, जिनमें ग्राम धाराशिव से रोगदा मार्ग लंबाई 3.80 कि.मी. लागत राशि 4 करोड़ 27 लाख 69 हजार रूपये, तथा ग्राम सरखों-औंराईकला नहर पार होते हुए पाली पहुंच मार्ग लंबाई 4.00 कि.मी. लागत राशि 4 करोड़ 36 लाख शामिल है। ब्यास कश्यप की मांग पर ही जिला जंाजगीर-चांपा के विद्यमान सड़कों के रोड सेफ्टी आॅडिट रिपोर्ट के अनुसार सड़क सुधार एवं सुरक्षा उपाय कार्य के लिए 2 करोड़ 23 लाख 59 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है। उपरोक्त कार्यो की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियांे ने अपने सक्रिय विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!