आज़ाद भारत के इतिहास में ऑटो मोबाइल की पहली खेप ट्रेन से पहुंची कश्मीर

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089



जांजगीर. आज़ाद भारत के इतिहास में पहली बार
भारतीय रेल ने कश्मीर घाटी में ऑटोमोबाइल की पहली खेप पहुंचाकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 3 अक्टूबर को 100 से अधिक वाहनों को लेकर यह ट्रेन घाटी के अनंतनाग गुड्स टर्मिनल पहुंची। यह खेप हरियाणा के मानेसर से चलकर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब आर्च ब्रिज को पार करते हुए पहुंची। यह ना केवल इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार और आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना की उपलब्धि का भी प्रत्यक्ष प्रमाण है।

आखिरकार कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से रेलमार्ग से जोड़ दिया है, जिससे दशकों का अलगाव खत्म हो गया है और यह सही मायनों में राष्ट्रीय रेलवे ग्रिड का हिस्सा बन गया है।

यूएसबीआरएल परियोजना के उद्घाटन होने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस पहली बार घाटी पहुंची, जिससे लोगों को आधुनिक और तेज यात्रा का अनुभव मिला। इसके तुरंत बाद 15 सितंबर, को घाटी में सेब उत्पादकों के लिए रेलवे द्वारा समर्पित पार्सल ट्रेन सेवाएं शुरू की गईं। बड़गाम और दिल्ली के बीच शुरू हुई इस दैनिक सेवा से यह सुनिश्चित हुआ कि कश्मीर से सेब राजधानी के थोक बाजारों में सबसे अनुकूल व्यापारिक समय पर पहुंचें। इससे किसानों की आय बढ़ी है, सड़क परिवहन पर निर्भरता कम हुई है और परिवहन लागत में कमी आई है। और अब 3 अक्टूबर,2025 को अनंतनाग में पहली ऑटोमोबाइल रेक का पहुंचना घाटी के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। पहली बार वाहनों को रेल द्वारा घाटी में पहुंचाया गया है। इससे निश्चित रूप से कश्मीर में औद्योगिक और वाणिज्यिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

यूएसबीआरएल के पूरा होने से लेकर सेब पार्सल ट्रेनों की शुरुआत और अब अनंतनाग में पहली ऑटोमोबाइल रेक की डिलीवरी तक, भारतीय रेलवे ने कश्मीर घाटी की कहानी में एक नया अध्याय जोड़ा है।

*******

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes