- पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक जीडी/ट्रेड के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र
जांजगीर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज जिले के एसपी विजय पाण्डेय द्वारा आरक्षक जीडी/ट्रेड के पद पर चयनित 8 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश प्रदान कर बधाई देते हुए पुलिस विभाग में सेवा करना गौरव और जिम्मेदारी दोनों है कहा।
उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को पूरी ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आम जनता की सेवा और कानून- व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थापना प्रभारी कृष्ण साहू भी उपस्थित रहे।नियुक्ति आदेश प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में उत्साह एवं गर्व देखने को मिला।
इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया..
नूतनराम पटेल, प्रमोद कुमार, शिवनारायण कुम्भकार, अविनाश कुमार राठौर, भगत कुमार पटेल, देवश कुमार, नंद किशोर लसार एवं नैना जाहिरे,





