रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधा

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

रायगढ़ । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के निर्देशन में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हो रहा है। अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार मिंज के मार्गदर्शन में स्व. लखीराम अगव्राल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ के अस्थि रोग विभाग में घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी (Total Knee Replacement) एवं कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी (Total Hip Replacement Surgery ) की अत्याधुनिक सुविधा पूरी तरह सुचारु रूप से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा से लंबे समय से जोड़ों की गंभीर समस्या और असहनीय दर्द से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।

अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण जांगड़े के अनुसार गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटॉइड आर्थराइटिस, दुर्घटना के बाद जोड़ों की क्षति अथवा लंबे समय से कूल्हे और घुटने के दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए यह सर्जरी (Joint Replacement) अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। सर्जरी के पश्चात मरीज सामान्य जीवन की ओर तेजी से लौट रहे हैं और उनकी चलने-फिरने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है।

पुराने दर्द को नज़र अंदाज न करें

डॉ. जांगड़े ने आमजन से अपील की है कि कूल्हे या घुटने की पुरानी समस्या को नजरअंदाज न करें और समय रहते अस्थि रोग विभाग की ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर उचित उपचार कराएं।

10 लोगों का किया गया घुटना और कुल्हा ट्रांसप्लांट

अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम. के .मिंज ने बताया कि अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी (Total knee Replacement) एवं कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी (Total Hip Replacement Surgery ) की सुविधा पूरी तरह उपलब्ध है। अत्याधुनिक तकनीक, निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल एवं अनुभवी अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण जांगड़े ,एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. ए.एम.लकड़ा की चिकित्सको की टीम द्वारा इन सर्जरी को सुरक्षित रूप से किया जा रहा है। विगत कुछ दिनों में लगभग दस मरीजों की सफलतापूर्वक 5(THR)जोड़ एवं 5(TKR)घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की जा चुकी है।

प्राइवेट अस्पतालों में 3 लाख से अधिक खर्च

अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि इन सर्जरी के माध्यम से मरीजों को वर्षों से चले आ रहे दर्द से स्थायी राहत मिलता है तथा उनके जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव आता है। निजी अस्पताल में प्रति जोड़ एवं घुटना प्रत्यारोपण की सर्जरी में 2.5 से 3 लाख रुपए का खर्च होता हैं जो शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत निशुल्क और उच्चस्तरीय इलाज का लाभ भी मिल रहा है I

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes