लैंगिक समानता के बिना समाज की प्रगति अधूरी है – ममता जायसवाल

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

  • समाज मे उनके योगदान को हमेशा सराहा जाना चाहिये

जांजगीर-चांपा। महिला दिवस सिर्फ महिलाओं को सम्मान देने का अवसर नही है बल्कि समाज में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के संदेश को फैलाने का दिन भी है । 8 मार्च को पूरी दुनिया मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है । इसका उद्देश्य महिलाओं के संघर्ष ,उपलब्धियों और समाज मे उनके योगदान को याद करना है ।

यह दिन याद दिलाता है कि जब महिलाओं को बराबरी का अवसर मिलते है तो पूरा समाज और देश तरक्की को ओर बढ़ता है । यानि लैंगिक समानता के बिना समाज की प्रगति अधूरी है । यह कहना है शासकीय प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका ममता जायसवाल का । उनका मानना है कि महिला दिवस सिर्फ उत्सव का दिन नही है बल्कि यह जागरूकता और बदलाव का दिन है इसका उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना , शिक्षा और रोजगार के समान अवसर सुनिश्चित करना , महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर ध्यान देना , महिलाओं की उपलब्धियों और संघर्ष को सम्मान देना है । आज महिलाएं राजनीति , विज्ञान , खेल , कला ,व्यापार और समाज के हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है । समाज मे कई बदलाव लाएं है और आगे भी ला रही है ।

महिला दिवस हमे यह याद दिलाता है कि महिलाओं के बिना समाज का विकास अधूरा है । महिलाओं को उनके हक मिलने चाहिए और समाज मे उनके योगदान को सराहा जाना चाहिए । महिला दिवस हमे महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करता है ।हमारे समाज में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और हमे उन्हें सम्मान और समर्थन देना चाहिए । हर क्षेत्र में प्रतिभा दिखा रही है इसलिए उनके सम्मान के लिए उनके अधिकारों के लिए लड़े । हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस किसी न किसी खास थीम पर मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है “दान से लाभ ” इसका मतलब है जब हम दूसरों की मदद करते है या कोई योगदान देते है तो इसका फायदा सिर्फ सामने वाले को ही नही बल्कि हमे भी होता है ।

 

इस थीम के जरिये लोगों को जागरूक करना है ताकि वे अपने योगदान और दान के माध्यम से लैंगिक समानता को बढ़ाने में मदद करे । जैसे कोई महिलाओं के लिए शिक्षा , स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में निवेश करेगा तो समाज और मजबूत बन सकता है । जिसके चलते महिलाओं को बराबरी का अवसर मिलेगा ।

Latest

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes