यूजीसी के एकेडमिक कैलेंडर से भटका शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, अक्टूबर में पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट, नवंबर में होगी पूरक परीक्षा

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़

जांजगीर । शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन द्वारा निर्धारित किए गए अकेडमिक शेड्यूल से भटक चुका है। इसका क्या कारण है यह जो विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी ही जानेंगे लेकिन एक वजह जिम्मेदारी का अभाव व मुझे क्या करना जैसी भावना भी है। क्योंकि विश्वविद्यालय में पिछले चार माह से नियमित रजिस्ट्रार नहीं हैं तो अगले माह 20 नवंबर को वीसी डॉ. ललित प्रकाश पटेरिया रिटायर हो जाएंगे। प्रशासनिक नियंत्रण नहीं होने का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। जुलाई में परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया था, लेकिन पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में घोषित किया गया है, वहीं अक्टूबर में पूरक परीक्षा हो जानी चाहिए थी, तो इस परीक्षा के लिए अभी टेंटेटिव टाइम टेबल जारी किया गया है, जिसके अनुसार 11 नवंबर से पूरक परीक्षाएं प्रारंभ होंगी।
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले चार जिले रायगढ़, सारंगढ़– बिलाईगढ़, सक्ती और जांजगीर–चांपा जिले के करीब 132 कॉलेजों के हजारों विद्यार्थियों को लापरवाही का नतीजा भोगना पड़ रहा है। पिछले शिक्षा सत्र के स्नातक कक्षाओं बीए, बीएससी, बीकाम के विद्यार्थियों का रिजल्ट जुलाई 2025 को घोषित किया गया था। परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, नियमानुसार पुनर्मूल्यांकन का परिणाम मुख्य परिणाम घोषित होने के तीन माह के अंदर आ जाना चाहिए था, पर 25 अक्टूबर को घोषित किया गया है।
अंतिम वर्ष के छात्रों को नहीं मिल पाया पीजी में एडमिशन
एक माह देरी से परिणाम घोषित होने के कारण अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की पढ़ाई पर साल भर के लिए रोक लग गई, क्योंकि पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए एमए या एमएससी कक्षाओं में नियमित प्रवेश की तिथि पहले ही खत्म हो चुकी है। विश्वविद्यालय द्वारा अगस्त तक प्रवेश की तिथि निर्धारित की गई थी, अब रिजल्ट आने पर कला व कॉमर्स संकाय के विद्यार्थी तो न चाहते हुए भी प्राइवेट परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन साइंस के विद्यार्थियों के लिए कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि साइंस विषय में प्राइवेट परीक्षा का विकल्प नहीं होता है।

पूरक परीक्षा अक्टूबर में आना था रिजल्ट, नवंबर में होगी परीक्षा
विश्व विद्यालय द्वारा पूरक परीक्षा के आयोजन में भी अकादमिक कैलेंडर का पालन नहीं किया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2024–25 की स्नातक कक्षाओं बीसीए, बीए, बीएससी, बीकॉम के तीनों कक्षाओं की पूरक परीक्षा का परिणाम अक्टूबर तक घोषित हो जाना था, लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा ही 11 नवंबर से ली जाएगी, इसके लिए अनंतिम टाइम टेबल जारी किया गया है। इसमें बदलाव भी हो सकता है, जाहिर है परिणाम भी नवंबर में ही आएगा।
पूरक परीक्षा फॉर्म 30 तक लिए जाएंगे
पूरक परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 सितंबर रात 12 बजे तक निर्धारित की गई थी। इस तिथि में वृद्धि करते हुए विद्यार्थियों को एक अंतिम अवसर दिया है। पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी होने के बाद पात्र परीक्षार्थी 30 अक्टूबर रात 12 बजे तक पूरक परीक्षा का आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!