RPF जवान ने हेड कांस्टेबल के सिर पर मारी 4 गोलियां..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • आरोपी जवान जांजगीर नगर के भाठापारा का रहने वाला..
गोली लगने से प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। पीके मिश्रा मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले थे। - Dainik Bhaskar
रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आरपीएफ पोस्ट के भीतर ड्यूटी के दौरान हुए विवाद में एक आरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक पर गोली चला दी। गोली लगने से पीके मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गोली चलाने वाले जवान का नाम एस लादेर है। वह जांजगीर-चांपा का रहने वाला है। मृतक हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा मध्यप्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले थे।

दोनों बैचमेट थे और उनकी ड्यूटी रात में लगी थी। तड़के करीब 4 बजे किसी बात को लेकर विवाद हुआ, और एस लादेर ने पीके मिश्रा के सिर पर चार राउंड फायर कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई।

हत्या की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
  • हत्या की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे..
वारदात के बाद आरपीएफ पोस्ट के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।
  • वारदात के बाद आरपीएफ पोस्ट के बाहर लोगों की भीड़ लग गई..
मृतक जवान पीके मिश्रा मध्यप्रदेश के रीवा के रहने वाले थे।
  • मृतक जवान पीके मिश्रा मध्यप्रदेश के रीवा के रहने वाले थे..

 

आरपीएफ पोस्ट को किया सील..

घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, अभी आरपीएफ पोस्ट को सील कर दिया गया है और किसी को भी भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है। बिलासपुर से IG मुनव्वर खुर्शीद भी RPF पोस्ट में पहुंचे।

फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटनास्थल पर मृतक की पत्नी भी पहुंच चुकी है।

मृतक की पत्नी भी घटनास्थल पर पहुंची। उन्हें थाने ले जाया गया।
  • मृतक की पत्नी भी घटनास्थल पर पहुंची। उन्हें थाने ले जाया गया।

 

अनूपपुर से रायगढ़ ट्रांसफर होकर आए थे पीके मिश्रा..

आरोपी हेड कॉन्स्टेबल एस लादेर जांजगीर के भाटापारा का रहने वाला है और उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दोनों की जॉइनिंग 2001 में हुई थी और वे एक ही बैच के थे। दोनों मित्र थे।

मृतक पीके मिश्रा अनूपपुर से करीब साढ़े तीन साल पहले रायगढ़ ट्रांसफर होकर आए थे। रायगढ़ में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी और बेटी वहीं रहती थीं, जबकि बेटा हैदराबाद में पढ़ाई कर रहा है।

आरोपी एस लादेर अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ रायगढ़ में रह रहा था, जबकि उसकी बेटी और बेटा जांजगीर के भाटापारा में रहते हैं।

 

आरपीएफ पोस्ट में सुबह अफरा-तफरी मची थी..

RPF पोस्ट के पास अपनी दुकान चलाने वाले श्याम सरकार के मुताबिक उन्होंने गोली चलने की आवाज तो नहीं सुनी, लेकिन सुबह लगभग 6 बजे उन्हें पोस्ट में हुई घटना की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि सुबह पोस्ट में हड़कंप मचा हुआ था और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी गई।

वहीं थाना के दरवाजे को बंद कर भीतर अधिकारी जांच कर रहे हैं और किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। बाहर से RPF जवानों को भी बुलाया गया है, मृतक के परिजन भी भीतर मौजूद हैं..

 

पेट्रोलिंग कर रात में थाने पहुंचे थे पीके मिश्रा..

मृतक हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा रायगढ़ से किरोड़ीमल तक पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे। रात में पेट्रोलिंग पूरी कर वे थाना पहुंचे थे। इस दौरान आरोपी एस लादेर TA (टेलीफोन अटेंड) ड्यूटी में था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, और आरोपी ने थाना में रखी पिस्टल से पीके मिश्रा के सिर पर चार राउंड फायर कर दिए। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्लेटफॉर्म में हेड कॉन्स्टेबल पी. खलखो और जीपी यादव प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर थे। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत आरपीएफ के उच्चाधिकारियों को सूचित किया।

 तस्वीरें देखिए…

आरपीएफ थाने को बाहर से बंद कर अंदर मौजूद अधिकारी जांच कर रहे हैं। अंदर परिजन भी मौजूद हैं।
  • आरपीएफ थाने को बाहर से बंद कर अंदर मौजूद अधिकारी जांच कर रहे हैं। अंदर परिजन भी मौजूद हैं..
पुलिस के साथ फॉरेंसिक की टीम भी जांच के लिए पहुंची।
  • पुलिस के साथ फॉरेंसिक की टीम भी जांच के लिए पहुंची..
घटना के तुरंत बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरपीएफ पोस्ट को सील कर दिया गया।
  • घटना के तुरंत बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरपीएफ पोस्ट को सील कर दिया गया..

Latest

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes

किसान समर्थ सिंह को मिली 1.41 लाख की आदान सहायता राशि

किसानों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार ● मुख्यमंत्री ने जिले के किसान समर्थ सिंह से किया संवाद जांजगीर-चांपा। होली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ सरकार की...
Janjgir - Champa
0
minutes

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने अशोक जायसवाल को किया जिला बदर

जांजगीर-चांपा । जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जन्मेजय महोबे ने पुलिस अधीक्षक...
Janjgir - Champa
0
minutes

धोखाधड़ी: लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस...

कार बेचने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 1,30,000 रूपये का किया था धोखाधड़ी जांजगीर और साइबर थाना की संयुक्त टीम के...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!