● सड़क पर अपनी मांगों को लेकर बैठे परिजन ..
जांजगीर। अकलतरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल शाम को अकलतरा निवासी नितेश टण्डन उम्र 24 वर्ष को ट्रक ने ठोकर मार दिया था । जिससे नितेश टण्डन गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले अकलतरा अस्पताल में ईलाज के लिए ले गए थे। नितेश की गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जांजगीर रेफर कर दिया गया था । जहाँ ईलाज के दौरान उसका मौत हो गई थी। आज शुक्रवार को अकलतरा के मिनी माता चौक के पास परिजन सड़क पर बैठकर की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिए हैं। परिजनों को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
गुरुवार शाम को अकलतरा के नितेश टण्डन को ट्रक ने ठोकर मार दिया था, जिसे तत्काल ईलाज के लिए अकलतरा अस्पताल ले जाया गया। युवक की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे जांजगीर रेफर किया गया। जहाँ ईलाज दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन व ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर दोपहर 1 बजे से सड़क पर बैठे हैं..( एस.आई कोसरिया , अकलतरा थाना)
⇒ सड़क हादसे से जुड़ी यह ख़बर भी पढें..
बेकाबू कैप्सूल ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल, चक्काजाम..





