
गांवों में बनेंगे सीसी रोड , सांस्कृतिक मंच
जांजगीर। अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह द्वारा तीन गांवों में लगभग 30 लाख रुपए से अधिक लागत राशि के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।
अकलतरा विधायक ने ग्राम-तिलई में 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण, ग्राम-पौना में 5 लाख रुपए की लागत से बने सांस्कृतिक मंच व ग्राम -तागा में विधायक निधि से बने सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अकलतरा विधानसभा के समस्त ग्रामों में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे है, मेरा प्रयास है कि हर गावों की मुख्य मांगो एवं समस्यायों का समाधान कर सकूं। कार्यक्रम में संदीप यादव, शैलेन्द्र कौशिक,पौना सरपंच श्री राघवेंद्र चतुर्वेदी, तागा सरपंच रामनारायण भैना, तिलई सरपंच प्रिया ललित कौशिक, मुकेश कौशिक, अशोक कश्यप,जयपाल टैगोर, रामबिलास कश्यप, दीपक सूर्यवंशी, रामखिलवान कौशिक, संतोष सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल थे।





