अब कोरिया में अश्लील डांस: 10 लाख में बुलाई गई थीं कोरबा से डांसर, रोजगार सहायक बर्खास्त

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

Janjgir junction. com desk

कोरिया । छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से संस्कृति को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह के नाम पर अश्लीलता का नंगा नाच परोसा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित रोजगार सहायक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

सोनहत ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोड़ी में शुक्रवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन था। दिन में कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी, भाजपा नेता मनोज साहू और जनपद अध्यक्ष आशा सोनपाकर जैसे अतिथि शामिल हुए थे। विवाद तब शुरू हुआ जब अतिथियों के जाने के बाद रात को स्कूल परिसर में ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम’ के नाम पर फिल्मी गानों पर डांस पार्टी शुरू हुई।

10 लाख का खर्च और नोटों की बारिश

मिली जानकारी के अनुसार, इस डांस प्रोग्राम के लिए कोरबा की एक ‘नाचा पार्टी’ को 10 लाख रुपये के भारी-भरकम खर्च पर बुक किया गया था।
* नोटों की बौछार: वीडियो में रोजगार सहायक जिंदर साय सोनवानी और महिला सरपंच पार्वती देवी के पति बहादुर समेत अन्य लोग डांसरों के ऊपर नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं।
* नियमों की धज्जियां: रोजगार सहायक न केवल पैसे लुटा रहा था, बल्कि खुद भी डांसरों के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आया।

राजनीतिक गलियारों में आक्रोश

इस घटना को लेकर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ की असली संस्कृति ‘नाचा’ और ‘गम्मत’ है, न कि इस तरह की अश्लीलता।” उन्होंने इसे प्रशासनिक शिथिलता का प्रमाण बताते हुए स्कूल परिसर में ऐसे आयोजनों पर सवाल उठाए हैं।

रोजगार सहायक बर्खास्त

जैसे ही डांस और पैसे लुटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिला प्रशासन हरकत में आया। कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और गरिमा के विरुद्ध आचरण करने के आरोप में रोजगार सहायक जिंदर साय सोनवानी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

Latest

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes