जांजगीर। आपदा मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने दी है।
जानकारी के अनुसार जिले की तहसील शिवरीनारायण के ग्राम सलखन निवासी दिलभर कश्यप की पानी में डूबने से मृत्यू होने पर पत्नी मन्द्री कश्यप, तहसील जांजगीर के ग्राम धाराशिव निवासी शांतिलाल सूर्यवंशी की पानी में डूबने से मृत्यू होने पर उनके मां शुक्रवारा बाई एवं नगर पंचायत राहौद निवासी जय कुमार गोड़ की पानी में डूबने से मृत्यू होने पर उनकी पत्नी राधाबाई गोड़ को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।





