खाली कुर्सियों गवाही दे रही है कि ऐसे सरकारी आयोजनों से आम लोगों का कोई सरोकार नहीं है….

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

जांजगीर।
आम लोगों को राज्य उत्सव से या ऐसे ही इसी प्रकार के सरकारी आयोजनों से अरुचि हो गई है ऐसा लगता है इन खाली कुर्सियों को देखकर..

जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में शहर के कचहरी चौक में राज्य उत्सव का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है रविवार को इस आयोजन की शुरुआत स्थानीय सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में की गई पर इस कार्यक्रम स्थल में दर्शकों की कमी है कुर्सियां बहुत लगाई गई है लेकिन इन कुर्सियों पर बैठने के लिए लोगों का अभाव है..
यह पहला अवसर नहीं है जब इस प्रकार की कुर्सियां खाली है इससे पहले भी जितने भी आयोजन होते हैं उन आयोजनों में लोगों की प्रत्यक्ष भागीदारी नहीं होती, ज्यादातर कार्यक्रमों में इसी तरह से कुर्सियां खाली रहती है पंडाल पूरा सुना रहता है..

तो क्या किस प्रकार के आयोजनों को बंद कर दिया जाए ऐसे आयोजनों से प्रशासन का समय खराब होता है और सरकार का पैसा भी बेकार जाता है इस प्रकार के आयोजनों से चुनिंदा लोग ही जुड़ते हैं जिनकी इसमें प्रत्यक्ष भागीदारी होती है..

 

कौन लोग जुड़ते हैं इन कार्यक्रमों से..

सबसे पहले वह सप्लायर जिसे पानी सप्लाई का काम मिलता है ऐसे ही कुछ अन्य लोग जिन्हें प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम आयोजन के लिए व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी दी जाती है..

ऐसे कलाकार जिन्हें कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बुलाया जाता है..
ऐसे सरकारी अधिकारी कर्मचारी जिनकी ड्यूटी कार्यक्रम स्थल पर लगाई जाती है..
जिन्हें भी कार्यक्रम के लिए बुलाया जाता है या मंची व्यवस्था दी जाती है वह सब तो मंच में सुशोभित हो जाते हैं लेकिन सामने बैठ गैलरी जो लगाई जाती है बैठने के लिए उसमें बैठने वालों की संख्या कुछ ही रह जाती है कुछ वह होते हैं जो अपने नेताओं के साथ आए रहते हैं कुछ वे लोग होते हैं जो अपने कुछ परिचित लोगों के कार्यक्रम देखने आए होते हैं इनके अलावा और किसी और को इस प्रकार के कार्यों से कोई सरोकार नहीं होता है..

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!