गोंडवाना, छत्तीसगढ़, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस सहित कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-3 (लाइन नंबर-05) पर वॉशेबल एप्रन का डिस्मेंटलिंग एवं बैलेस्टेड ट्रैक में रूपांतरण कार्य किया जाएगा |

बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 (प्लेटफॉर्म-3) पर स्थित वॉशेबल एप्रन को डिस्मेंटलिंग कर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने का कार्य ब्लॉक लेकर किया जाएगा | इस कारण गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 (UP मेन लाइन) पर 20 दिनों तक गाड़ियों का आवागमन बंद रहेगा।

इस कार्य के फलस्वरूप बिलासपुर मंडल से चलने/गुजरने वाली गोंडवाना, छत्तीसगढ़, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस सहित कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा |

विवरण निम्नानुसार है

रद्द की गई गाड़ियाँ -:

👉 दिनांक 04 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
👉 दिनांक 06 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल- शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
👉 दिनांक 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा – अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
👉 दिनांक 07 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक अमृतसर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
👉 दिनांक 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 एवं 22 अप्रैल 2026 को हज़रत निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12410 हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
👉 दिनांक 04, 06, 08, 09, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 एवं 24 अप्रैल 2026 को रायगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
👉 दिनांक 04, 06, 07, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 एवं 21 अप्रैल 2026 को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी |
👉 दिनांक 06, 08, 09, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 एवं 23 अप्रैल 2026 को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12102 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी |

गंतव्य से पहले समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाड़ियाँ -:

👉 दिनांक 04अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक बरौनी से चलने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी – गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग में समाप्त होगी एवं दुर्ग – गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
👉 दिनांक 05 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया – बरौनी एक्सप्रेस दुर्ग से प्रारम्भ होगी एवं गोंदिया – दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन यात्रियों से असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है तथा सहयोग की अपेक्षा करता है। यह कार्य भविष्य में बेहतर संरक्षा, गति एवं परिचालन सुविधा सुनिश्चित करने हेतु किया जा रहा है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।

Latest

जांजगीर के दो पार्षदों ने दी पालिका को आग लगाने की...

वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद सुनील कश्यप और 24 के पार्षद अजीत गढ़वाल पर आरोप  सीएमओ ने कोतवाली में दी लिखित शिकायत  जांजगीर नैला नगर पालिका...
Chhattisgarh
0
minutes

परेशानियों का सफ़र आज से, 18 तक नहीं चलेंगीं ये...

  *अकलतरा स्टेशन में रिमोडलिंग व चौथी लाइन  कनेक्टिविटी कार्य हेतु कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित ।* बिलासपुर :- हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व...
Bilaspur
0
minutes

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय...

  *वित्त मंत्री ने कहा:- राज्य शासन की सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा* *नागरिकों को मिलेगा बेहतर अनुभव, सुशासन और पारदर्शिता...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : अकलतरा का सचिन पान मसाला पाया गया अमानक

असुरक्षित पाया गया ‘सचिन पान मसाला’, बैच नं. एच-25 पर प्रतिबंध *प्रशासन की अपील-न खरीदें, न बेचें शेष स्टॉक कंपनी को लौटाएं* *OCENO ब्रांड के पानी...
Chhattisgarh
0
minutes