
जांजगीर। राजेश पाण्डेय ,डिवीजनल कमांडेंट अंबिकापुर की पदोन्नति डीआईजी होमगार्ड के रूप में हुई।नव वर्ष में नगर सेना मुख्यालय रायपुर के लिए एक सुखद पल था जब जांजगीर के गौरव राजेश पाण्डेय संभागीय सेनानी अम्बिकापुर को DIG के पद पर पदोन्नति मिली ।
पी एच क्यू रायपुर में DGP श्री अरुण देव गौतम द्वारा पिपिंग सेरेमनी संपादित की गई।

उन्होंने नव वर्ष के प्रथम दिवस ही अपनी उपस्थिति नगर सेना मुख्यालय में दे दी है । ग्राम सिवनी जांजगीर, उनका निवास स्थान है ।वह स्वर्गीय रामकुमार पाण्डेय के पुत्र हैं। एवं विवेकानंद विद्यालय जांजगीर के संचालक मनोज पाण्डेय के छोटे भाई हैं।





