जिला स्तरीय कुल उत्सव का रंगारंग आयोजन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

विद्यार्थियों ने नृत्य, भाषण, निबंध व चित्रकला में दिखाई प्रतिभा

जांजगीर। शासकीय टीसीएल कॉलेज जांजगीर में जिला स्तरीय कुल उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न कॉलेजों से चयनित विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नृत्य, भाषण, निबंध लेखन और चित्रकला जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. डी.आर. लहरे ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। डॉ. एमआर बंजारे ने कहा कि कुल उत्सव से विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है।समारोह में निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगे विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया । कार्यक्रम का संचालन प्रो राजेश दुबे ने किया। इस मौके पर शासकीय कालेज बिर्रा के प्राचार्य डा. बीके डहरिया , डा. एमएल पाटले, डा. एस के मधुकर,प्रो आर एस भगत ग्रंथपाल ओपी सिंह, डा. मंजुलता सिंह,पुष्पा सिंह, प्रो धनेश्वरी पटेल,विभिन्न कॉलेजों के प्राध्यापकगण और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

*ये रहे विजेता*
कुल उत्सव में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में डा भीमराव अंबेडकर कालेज पामगढ़ को प्रथम और कोणार्क बीएड कॉलेज जांजगीर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, वहीं भाषण प्रतियोगिता टीसीएल कालेज के उदय पाण्डेय को प्रथम और शासकीय कालेज बिर्रा के पुष्पेंद्र कुमार चंद्रा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ,निबंध में जाज्वल्य देव देव गर्ल्स कॉलेज जांजगीर की आराधना साहू प्रथम और शासकीय कालेज बिर्रा के अमित बंजारे दूसरे स्थान पर रहे,वहीं चित्रकला में संत शिरोमणि गुरुघासीदास कालेज पामगढ़ के आंचल कुमार प्रथम और एमएमआर पीजी कॉलेज चांपा के नूतन देवांगन को दूसरा स्थान मिला।

स्वीप कार्यक्रम के तहत परिचर्चा व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन टीसीएल कालेज में किया गया। परिचर्चा का विषय लोकतंत्र बनाम चुनावी राजनीति क्या हम असली मुद्दों से भटक रहे हैं और

निबंध का विषय लोकतंत्र में निर्वाचन प्रक्रिया पर मीडिया की भूमिका

नृत्य प्रस्तुत करते विद्यार्थी

था। श्रद्धा सोनी,उदय पांडे ,हर्ष शुक्ला ,प्रवीण ,प्रियंका कश्यप, कुलदीप कुमार ने इसमें भाग लिया।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!